केंद्रीय सड़क और राजमार्ग परिवहन मंत्री Nitin Gadkari आज सोनीपत, करनाल और अंबाला में चार National Highway का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह तीनों ही शहर हरियाणा राज्य में आते हैं। हरियाणा के सोनीपत अनाज मंडी में BJP की भारत गौरव रैली के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 3700 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात दी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 3,835 करोड़ रूपये होगी। इस अवसर पर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर और अन्य कई BJP नेता भी मौजूद रहे।
आखिर क्या हैं यह चार परियोजनाएं :
इन चार परियोजनाओं के अंतर्गत दिल्ली से पानीपत का 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 फ्लाईओवर, जिसकी लागत 890 करोड़ रूपये है। दूसरा करनाल ग्रीनफ़ील्ड का 6 लेन रिंग रोड है, जिसकी अनुमानित लागत 1690 करोड़ रूपये है और 1255 करोड़ रूपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Bharatmala Ring Road: हरियाणा के करनाल में Nitin Gadkari रखेंगे इस हाईवे की आधारशिला
फिलहाल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से पानीपत के 8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग [NH44] पर 11 फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है, जिसके बाद अब वह दोपहर में लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर 1700 करोड़ रूपये की लागत से करनाल के गांव कुटैल में, करनाल ग्रीनफील्ड के 6लेन रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे और उसके बाद शाम 5 बजकर 30 मिनट पर अंबाला जिले के जंडली गांव में अंबाला ग्रीन फील्ड 6लेन रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसकी अनुमानित लागत 1100 करोड़ रूपये है।
Live from Inauguration of 11 Flyovers on Delhi to Panipat 8-lane National Highway (NH44)worth ₹890 Cr in Sonipat, Haryana. #PragatikaHighway #GatiShakti https://t.co/XzSMrKuReo
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 20, 2023
यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh को जल्द मिलेगी दो नई Vande Bharat ट्रेनों की सौगात, जानिए रूट