Hrayana News: मौसम विभाग ने 26 जून को हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश के कारण से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर IMD की ओर से यह बताया गया है कि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं बारिश के दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके साथ ही हरियाणा के अन्य 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इन जिलों में बादल की गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में इन बंदूकों के लाइसेंस होंगे रद्द, बंदूके की जाएंगी जब्त
30 जून तक होगा बारिश का दौर-
IMD के द्वारा यह बताया गया है कि 30 जून तक हरियाणा में बारिश का दौर रहेगा। किसी क्षेत्र में हल्की बारिश होगी तो किसी क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से हल्की-फुल्की बारिश हो रही है तो कई जिलों में बादल छाए हुए हैं लेकिन अब तक यह बादल तेज नहीं बरसे।
इन क्षेत्रों में होगी 3 घंटे में बारिश-
हरियाणा के बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, बेरी खास, फरीदाबाद, रोहतक, कैथल, जींद, नरवाना, कलायत में गरज, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा के साथ 40km की रफ्तार से हवा चलने की और भारी बारिश की आशंका है।
इन क्षेत्रों में होगी मध्यम बारिश-
सांपला, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, करनाल, बहादुरगढ़, समालखा, बापोली, इंद्री, महम, गोहाना, सफीदों, नरवाना, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा और अंबाला में मध्यम बारिश की संभावना की गई है। फिलहाल पूरे GT Road Belt आधे हरियाणा में कुछ घंटों के लिए Yellow Alert जारी कर दिया गया है। वही कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना की गई है जिस की जानकारी मौसम विभाग पहले ही देख चुका है।
राजस्थान से सटे जिलों में होगा असर-
हरियाणा में कल से मानसून ने दस्तक दे दी है। GT Road Belt के जिलों करनाल, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला तक बारिश हुई। वहीं इसके अलावा झज्जर व महेंद्रगढ़ में भी भारी बारिश हुई। रात से ही प्रदेश में मौसम अब राजस्थान से सटे जिलों सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व नूंह के मौसम में बदलाव है।
यह भी पढ़ें: HTET परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा विस्तृत पाठ्यक्रम, जानिए पूरा प्लान