अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। वही आजकल सोशल मीडिया पर दो बहनों का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लड़कियों से छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है। अक्सर ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। अहमदाबाद से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। अहमदाबाद में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन जब पुलिस और समाज के द्वारा उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिल पाई तो फिर लड़कियों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और फिर उन मनचलों का कुछ ऐसा हाल कर दिया कि दुनिया देखती ही रह गई।
#Ahmedabad: 2 teen sisters confront a molester. They fought him off when the man tried to molest the school going girl. pic.twitter.com/yeGQCo49pK
— sanjana (she/her) (@sanjanausd08) June 24, 2023
वीडियो में लड़की अपनी बहन के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले लड़के को कुछ ऐसा सबक सिखाती है जिसे वह कभी नहीं भूल सकता। दोनों बहनों ने स्कूल के अन्य छात्रों लोगों की मदद से मनचले को जमकर पीटा। लड़कियों ने मिलकर मनचले को इतना मारा कि वह रहम की भीख मांगने लगा।
यह भी पढ़ें: Viral Video: तुलसी के पौधे को नाचता देख लोग हुए हैरान
लड़की की मां का बयान-
वीडियो में दिखाई दे रहा मामला अहमदाबाद का है। कागदापीठ पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, लड़की की मां का यह कहना है कि जिस लड़के की उसकी बेटियों ने पिटाई की वह उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। लड़की की मां का कहना है कि जब गुरुवार को मेरी छोटी बेटी सुबह 6.45 बजे अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी तब विजय सरकटे नाम के इस शख्स ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन उसे गिफ्ट देने की कोशिश करने लगा लेकिन जब मेरी बेटी ने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया तो उसने गिफ्ट जबरदस्ती उसके बैग में डाल दिया। केवल इतना ही नहीं उसने उसे जबरदस्ती चूमा और उसके साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद मेरी बेटी घर चली आई और बहुत रोई।
मनचले को बेल्ट से पीटा-
गुरुवार की छेड़छाड़ के बाद लड़का फिर शुक्रवार को भी लड़की को परेशान करने आ गया। जब लड़की स्कूल जा रही थी तो लड़के ने उसका रास्ता रोक दिया। लड़के को ऐसा करता देख लड़की की बड़ी बहन आ गई जिसके बाद उसने लड़के की बेल्ट से पिटाई की और उसके बाद धीरे-धीरे स्कूल की और छात्राएं भी इसमें शामिल हो गई। थोड़ी ही देर बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। जब लड़के की पिटाई की जा रही थी तभी किसी शख्स ने इसका पूरा वीडियो बनाया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद से वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा।
यह भी पढ़ें: Viral Video: घोड़े के साथ की गई क्रूरता देख रूह कांप उठेगी, देखें वीडियो