बॉलीवुड आए दिन अपनी चर्चाओं को लेकर मीडिया में बना रहता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर अभिनेता आदित्य और अभिनेत्री अनन्या पांडे पार्टी और आवॉर्ड फंक्शन में एक साथ दिखाई देते हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया में उनकी डेटिंग की अफवाह चलती रहती हैं। हाल ही में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे को एक साथ स्पेन के लिस्बन में देखा गया। जिसे इनकी रिश्ते पर मुहर लग चुकी हैं, सोशल मीडिया पर अब अनन्या और आदित्य रॉय कपूर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
पहले भी आ चुके एक साथ नज़र-
स्पेन में एक साथ स्पोर्ट होने से पहले भी अभिनेत्री और अभिनेता को एक साथ देखा गया है। स्पेन से पहले दोनों एक साथ रॉक कंसर्ट में भी शामिल हुए थे, जहां की अलग-अलग तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है, कि दोनों एक साथ कंसर्ट में Enjoy कर रहे थे, लेकिन स्पेन से सामने आई तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- इस बार चंदेरी में स्त्री का नहीं बल्कि सर कटे का होगा खौफ, Stree-2 टीजर रिलीज
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में इस प्यारी सी जोड़ी ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए हैं, दोनों एक दूसरे के साथ अपना क्वालिटी टाइम इंजॉय कर रहे हैं और एक-दुसरे के साथ बेहद ही खुश लग रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को देखकर बेहद खुश है और अपने कमेंट्स के जरिए दोनों को बेहद ही प्यार दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- तेज बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में फंसे अभिनेता Ruslaan mumtaz