साल 2018 में रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री का दूसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। आपको बता दे की फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं कुछ दिन पहले राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर श्रद्धा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को हिंट दिया था। वहीं अब राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक टीजर शेयर किया है। इस टीजर में साफ पता चल रहा है कि चंदेरी में इस बार स्त्री का नहीं बल्कि एक सिरकटे का खौफ रहेगा।
यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने कपिल शर्मा की ऐसी की खिंचाई, कॉमेडियन ने जोड़ लिए दोनों हाथ
इस फिल्म के टीचर को शेयर करते हुए यह हिंट दिया गया है कि इस बार फिल्म में केवल स्त्री ही नहीं बल्कि एक सिरकटे का भी खौफ फैलने वाला है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा स्त्री 2 के टीचर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं राजकुमार राव ने इस टीचर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए यह लिखा कि, एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक, Stree 2 फिल्मिंग शुरू। आ रही है वो- August 2024।
View this post on Instagram
2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री-
फिल्म स्त्री का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में राजकुमार राव का नाम विक्की था और वह एक दर्जी का किरदार निभा रहे थे जो की महिलाओं के कपड़े सिलता था। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभाती है जो कि अचानक से गायब हो जाती है और अचानक से सामने आ जाती है। फिल्म स्त्री एक चुड़ैल के ऊपर आधारित है यह चुड़ैल गांव में पूजा होने के चार रातों तक पूरे गांव में घूमती है यह पुरुषों को मार कर उनके कपड़े गलियों में फेंक देती है।
ऐसा कहा जा रहा है कि 2024 तक फिल्म स्त्री का दूसरा पाठ रिलीज हो जाएगा। अब इसमें केवल स्त्री ही नहीं बल्कि उसके साथ एक सर कटा आदमी भी होगा और दोनों मिलकर पूरे गांव में आतंक फैलाएंगे।
यह भी पढ़ें: तेज बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में फंसे अभिनेता Ruslaan mumtaz