Delhi Flooded: आसमानी आफत दिल्ली त्राही-त्राही। ऐसा ही एक मंजर भारत की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में भारी बारिश ने और हरियाणा से छोड़े गए पानी ने व्यवस्थाओं और सीवरों की पोल खोल कर रख दी है। इसका जिम्मेदार कौन है? जनता जानना चाहती है। हालांकि, विपक्ष और दिल्ली में कायम अरविंद केजरीवाल सरकार एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। लेकिन, कोई भी इस बात का जवाब नहीं दे पा रहा है कि दिल्ली की ऐसी हालात आखिर कब तक रहने वाली है। राजधानी में जनता को खाने-पीने से लेकर ऑफिस आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Shivamogga Airport: 11 अगस्त से चालू होने की संभावना, कर्नाटक मंत्री MB पाटिल ने की घोषणा, जानें क्या है खास
दिल्ली का जलस्तर 208.20 के पार-
बीते गुरूवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.20 मीटर पर पहुंच चुका है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने दिल्ली की आम-जनता के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हरियाणा से छोड़े गए पानी के बाद दिल्ली में जल सैलाब उमड़ गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि हरियाणा से यह पानी जानबूझकर दिल्ली की यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है।
शख्स ने साजिश का किया बड़ा दावा-
इस वीडियो में शख्स ने दो जगह पानी छोड़ने वाले रास्तों के बारे में बताया है। पहला रास्ता सहारनपुर नदी की तरफ जाता है। वहीं दूसरा रास्ता दिल्ली की यमुना नदी की ओर जा रहा है। इसी बीच शख्स ने पहले उस नदी की तरफ कैमरा घुमाया जो उत्तरप्रदेश के लिए जा रही है। जो की एक दम सूखी पड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ उस नदी को दिखाया है जो सीधे दिल्ली की तरफ जा रही है।
इस शख्स ने बकायदा 14 जुलाई 2023 का वीडियो में जिग्र करते हुए दिल्ली की इस हालात पर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। जिसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है। हालांकि, हमारी यह साइट इस प्रकार के किसी भी बड़े दावे का समर्थन नहीं कर रही है। यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। जिसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
दिल्ली की इस स्थिति का जिम्मेदार कोन pic.twitter.com/N2B3KJ4pIS
— Lokesh sharma (@Lokeshs16429119) July 14, 2023
ITO और कश्मीरी गेट में घुसा पानी-
यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। लक्ष्मीनगर की तरफ और सीलमपुर की तरफ जाने वाले लोगों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ा रहा है। इसके अलावा बीते गुरूवार के सचिवालय में भी पानी भर गया। यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को अपने घर से विस्थापित होना पड़ा है। दिल्ली सरकार और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना लगातार माहौल का जायजा ले रहे है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने भी मोर्चा संभाला था।
इसके अलावा गौतम गंभीर, सांसद मनोज तिवारी और सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ से पीडितों की खाने-पीने से लेकर हर प्रकार से मदद के प्रयास किए। हालांकि, बाढ़ का पानी आईटीओ और कश्मीरी गेट बस स्टेंड में भर गया है। पानी इतना बढ़ गया कि वहां से सभी बसों को हटाने का काम शुरू किया गया था। इसके अलावा पीएम मोदी फ्रांस से लगातार गृह मंत्री अमित शाह से फोन कर स्थिति का जायजा ले रहे है।
यह भी पढ़ें: Noida International Airport: इस एयरपोर्ट के बनने से बदलेगी बुलंदशहर और अलीगढ़ की किस्मत