NTA यानी नेशनल एजेंसी जल्द ही CUET PG 2023 के परिणाम CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर घोषित करेगी। जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि NTA इसी हफ्ते में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सो के लिए CUET का रिजल्ट जारी कर देगी। हालांकि, अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है।
CUET PG 2023 के परिणामों का इंतजार कर रहे, उम्मीदवारों के लिए एक अपडेट सामने आया है। NTA ने CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर CUET PG 2023 की आंसर की जारी कर दी हैं। जिसे उम्मीदवार CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।
CUET PG 2023 का रिजल्ट फाइनल उत्तर कुंजी पर ही आधारित होगा। इसके साथ ही CUET PG 2023 के परिणामों की घोषणा के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी शिकायत पर विचार या चर्चा नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- AI से मिलेगी लाखों की नौकरी, बस करना होगा ये काम
CUET PG 2023 के रिजल्ट की गणना के लिए उम्मीदवार द्वारा परीक्षा में प्राप्त नंबरों पर आगे विचार किया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट की दोबारा जांच नहीं की जाएगी और ना ही इस पर कोई विचार किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलग-अलग स्कोर कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उन्हें स्वयं CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज-
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय एप्लीकेशन के साथ फोटो और साइन की स्कैन की गई, फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही ऑनलाइन जमा करते समय आवेदन पत्र के साथ कोई प्रमाण पत्र अपलोड करने की जरूरत नहीं है। एडमिशन के समय दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों आदि की दोबारा जांच संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- इन सरकारी पदों पर निकली वैकेंसी, 40 साल के भी कर सकते हैं अप्लाई