आज बृहस्पतिवार यानी गुरुवार को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। आज का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है, कि जो भक्त आज के दिन श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा करता है। उस पर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा होती है। वहीं सनातन धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालनहार माना जाता है। ऐसा माना जाता है, कि अगर भगवान विष्णु अपने आप से प्रसन्न हो जाएं, तो आपको मनचाहा फल मिलता है। आइए जानते हैं, वह कौन से काम है जिन्हें करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।
ये काम करें-
वेद और शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु का वास केले के पेड़ में होता है। इसलिए गुरुवार के दिन के केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है। जो भक्त गुरुवार का व्रत करता है और केले के पेड़ की पूजा करता है, उनसे श्रीहरि बहुत प्रसन्न रहते हैं। इसके साथ ही व्रत करने वाले भक्तों को तांबे के लोटे में जल, गुड़, चना और हल्दी डालकर केले के पेड़ अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाती है और आप पर धनधान्य की वर्षा होती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या है आज का राशिफल, जानें यहां
अगर आप गुरुवार को पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाते हैं, तो यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही व्रत रखने वाले भक्तों को गुरुवार के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा जरूर करनी चाहिए। वहीं अगर वस्त्रों की बात करें, तो गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरुवार को केसर, हल्दी और पीले चंदन का दान करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। गुरुवार के दिन व्रतकर्ता को पीला भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों लोग कर्मनाशा नदी को मानते हैं श्रापित, यहां जानिए