आज का दिन बेहद शुभ रहेगा आज पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी, जिसके चलते कुछ राशियों को शश योग का विशेष लाभ मिलेगा। अगर आपकी राशि कुंभ, वृश्चिक, सिंह या वृषभ है, तो आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ है। इसके साथ ही अब आज का राशिफल भी जान लेते हैं।
मेष राशि-
मेष राशि में आज चंद्रमा पांचवी घर में रहेगा। जिसके चलते मेष राशि को बेहद ही लाभ मिलेगा। मेष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। अगर आज आप आर्थिक रूप से भविष्य के लिए कुछ सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपके लिए आज का दिन खास है। मेहनत करने से चारों तरफ आपका यश और नाम होगा। वहीं अगर बात करें, परिवार की तो आपके व्यवहार की वजह से आपके दांपत्य जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती है। वहीं मेष राशि वाले विद्यार्थियों को यह सलाह दी जा रही हैं, कि धैर्य के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ी है आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि में आज चंद्रमा छठे घर में रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज बड़े धैर्य के साथ काम करना होगा। अगर भूमि या भवन का कोई केस चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। वहीं दूसरी तरफ वृषभ राशि वालोंं को बिजनेस क्षेत्र में अत्यधिक खर्चा होने से बचाव करना है। कार्यस्थल पर तनाव होने की संभावना है, अपने सहकर्मियों के साथ वाद विवाद हो सकता है।वही दांपत्य जीवन में आपकी नकारात्मक सोच आपके जीवन को प्रभावित करेगी। अपने माता-पिता के विचारों को धैर्य के साथ समझने का प्रयास करें।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि में आज चंद्रमा तीसरे घर में रहेगा। जिसके साथ आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अपनी इच्छाशक्ति से आप सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे। वहीं आपको किसी भी कार्य को करने लिए शॉर्टकट लेने से बचना है। अगर आप बिजनेसमैन है, तो आपकी भाषा शैली के चलते आपको बिजनेस में फायदा होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है। अपने मन की बातों को किसी अपने करीबी के साथ साझा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।
कर्क राशि-
कर्क राशि में आज चंद्रमा दूसरे घर में रहेगा। जिसके चलते आपको अपने नैतिक मूल्यों की पहचान कर उन्हें पूरा करना है। इसके साथ ही बिजनेस में आपको लगातार मिलती सफलता के कारण आपके मान-सम्मान और यश में बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते आपका मन अंदर से प्रसन्न रहेगा। नई पीढ़ी के बारे में अगर सोच कर परेशान है, तो परेशान होने की जगह उन्हें प्यार से समझाएं और यदि किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसका एकमात्र इलाज ऑपरेशन है, तो जल्द-जल्द ऑपरेशन कराकर बिमारी से मुक्ति हो जाएं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों लोग कर्मनाशा नदी को मानते हैं श्रापित, यहां जानिए
सिंह राशि-
सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जिसकी वजह से सिंह राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। अगर आप टेलीकम्युनिकेशन या बिजनेसमैन है, तो यह चंद्रमा आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा और आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। वहीं दूसरी तरफ कार्यस्थल पर आप कुछ नया करने का सोचेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करें। पूरा दिन अपने आप को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखें, क्योंकि खाली दिमाग आपके लिए अच्छा नहीं है।
कन्या राशि-
कन्या राशि में आज चंद्रमा 12वें घर में रहेगा। जिसके चलते कन्या राशि वालों को आज किसी नए काम को शुरुआत ना करें। आपको किसी प्रकार का तनाव हो सकता है। कर्मचारियों के साथ वाद विवाद हो सकता है, जिसके चलते आपके ट्रांसफर की नौबत आ सकती हैं। नकारात्मक प्रभाव के कारण परिवारिक जीवन में प्रभाव पड़ेगा। नई पीढ़ी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुवार के दिन ये काम करने से होती हैं, मां लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा