West Bengal Violence: मणिपुर की घटना से देश अभी संभला ही नहीं था कि पश्चिम बंगाल में ऐसी ही एक और घटना देखने को मिली है। जिसने एक बार फिर से भारत को पूरी दुनिया में शर्मसार होने का एक और मौका दे दिया है। इस बार इस कांड को करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिलाओं के नाम पर कलंक मानी जाने वाली बंगाली महिलाएं है।
बंगाल के मालदा में महिला को पहले खूब जमकर चप्पलों से पीटा गया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो उसे निर्वस्त्र कर बालों की चुटिया पकड़ कर घुमाया गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने हैवानियत का खेल पूरे विश्व को दिखाया है। जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते हैं।
This is not #Manipur. This is Malda in Mamata’s #Bengal. pic.twitter.com/kgAX37sQa9
— Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) July 21, 2023
बंगाल में हुआ निर्वस्त्र कांड-
भारत में महिलाओं के साथ अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पहले मणिपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था और अब पश्चिम बंगाल के मालदा से एक वीडियो सामने आया है। जिसने इंसानियत को एक बार फिर से शर्मिंदा कर दिया है। हालांकि, इस बार कांड में पुरूष की अपेक्षा महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सरेआम पहले महिला के कपड़े फाडे फिर उन्हें उतार कर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान पीड़ित महिला अपराध करने वालों से छोड़ने की गुहार करती रही।
ये भी पढ़ें- Shamli से Gorakhpur तक बनेगा Greenfield Expressway, मिलेंगे ये फायदे
लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और उसकी इज्जत को सरेआम बदनाम करने की पूरी कोशिश की। यहीं नहीं इसका वीडियो भी उन्हीं महिलाओं द्वारा बनाया गया। जिसने राज्य में कायम त्रिमूल कांग्रेस पर सवाल खड़े कर दिए है। वहीं सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के इस्तीफे की मांग भी कर रहे है। यह इस महीने की दूसरी घटना है जिसने देश में मातम सा पसार कर रख दिया है।
क्या देश में सुरक्षित है महिलाएं?
विभिन्नताओं का देश कहे जाने वाले भारत देश में महिलाएं एक दम सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति एक समय पर आजादी से महिलाओं की हुआ करती थी। जहां उन्हें पैर की नोंक पर रखा जाता है। लेकिन, आज परस्थितियां बदल चुकीं है। आज की नारी लड़ना जानती है, लेकिन हमारे देश की कानूनी व्यस्था मणिपुर और बंगाल में हुई घटना को रोकने में बिल्कुल भी कामयाब नहीं हो सकी है। क्या सरकार और सुरक्षाकर्मी उन दोनों घटनाओं से वाकिफ हो पाए है? यदि ऐसा हुआ है तो इन दोनों ही महिलाओं को न्याय कब तक मिलेगा? यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Teacher Fell in Love With Girl Student: छात्रा ने ठुकराया शिक्षक का प्यार, एक महीने तक करता रहा शोषण