हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। इसी कड़ी में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। वहीं सनातन धर्म में श्री गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं, किसी भी पूजा या काम को आरंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना महत्वपूर्ण होती हैं, तभी वह पूजा या काम सफल होता है। बुधवार के दिन भक्त पूर्ण श्रद्धा के साथ गणपति महाराज का व्रत करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि उनके विघ्नहर लें। बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।
दाल का दान-
बुधवार के दिन हरी दाल का दान करना बहुत लाभकारी होता है। बुधवार के दिन हरी दाल का सेवन करना और उसका दान करना दोनों ही आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगा और आपकी कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करेगा।
गणेश स्तोत्र का पाठ-
बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए। गणेश स्तोत्र का पाठ करने से आपको सभी कर्जों और त्रृनों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें-Sawan 2023: अधिकमास के दौरान सोमवार के व्रत मान्य होंगे या नहीं, जानें यहां
शमी के पत्ते-
बुधवार के दिन यदि आप गणपति को शमी के पत्ते या फिर दुर्वा घास अर्पित करते हैं। तो आपके जीवन में अति शीघ्र पसंद आएगी, क्योंकि ऐसा करने से भगवान श्री गणेश अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं।
गाय की सेवा-
ऐसे तो अक्सर हमें गाय की सेवा करनी चाहिए, लेकिन बुधवार के दिन गाय की सेवा अवश्य करनी चाहिए। बुधवार के दिन में गाय को चारा खिलाए और उनकी सेवा करें, ऐसा करने से आपके सभी काम जल्दी बन जाएंगे और आपके जीवन के कष्टों का निवारण हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ramayana: रावण की मृत्यु की पश्चात मंदोदरी का हुआ क्या हाल, यहां जानें