Anju-Nasrullah Love Story: सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी के बाद अंजू और नसरूल्लाह की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फर्क इन दोनों में सिर्फ इतना की सीमा गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंची है। वहीं अंजू बकायदा वीजा लेकर पाकिस्तान की सरहद पार कर चुकी है। दोनों के प्यार का परवान इन दिनों सोशल मडिया पर छाया हुआ है।
अंजू पहले से ही शादी शुदा थी। इसके बाद भी वह पाक नागरिक से प्यार करने लगी। हालांकि, अंजू के पिता ने उनके नाम से अपना नाम हटा लिया है। उनका कहना है कि यह शर्मनाक है। वो उनके लिए मर चुकी है। आईए जानते है क्या कुछ कहा उन्होंने इस लेख के जरिए।
अंजू मानसिक रूप से कमजोर है- पिता-
अंजू के पिता ने शादी के बाद उससे ज्यादा बातचीत नहीं की थी। वह केवल फंग्शन और किसी रिश्तेदार के यहां पर ही मिला करते थे और हल्की-फुल्की बातचीत किया करते थे। हालांकि, मां का अंजू के प्रति काफी ज्यादा लगाव था। जिस वजह से वो दोनों एक दूसरे से बात किया करती थी। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि अंजू ऐसी तो नहीं थी कि वह किसी से प्यार करने लगे।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया की वह मानसिक रूप से कमजोर थी। जिस वजह से उसका ज्यादातर बचपन ननिहाल में ही बीता था। उन्होंने अपनी बेटी से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। साथ ही दयाराम थॉमस ने सरकार से अपील भी की है कि उसे वहीं मरने दें, अंजू को भारत आने का कोई हक नहीं है। साथ ही हमारे उससे सारे रिश्ते भी टूट चुके है।
ये भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा ने सचिन को लेकर दिया अजीबो-गरीब बयान, जाने क्या है मामला
सोशल मीडिया से हुआ प्यार
अंजू और नसरूल्लाह खान के प्यार की शुरूआत सोशल मीडिया से हुई थी। दोनों ने फेसबुक पर एक-दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दिया था। हालांकि, प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से WhatsApp और फोन पर बातें करना भी शुरू कर दिया था। इसके बाद अंजू 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के पति का नाम अरविंद मीणा है। वहीं उनकी 15 साल की बेटी और 6 साल का एक बेटा भी है। माना जा रहा है कि अंजू ने नसरूल्लाह से शादी कर ली है और धर्म परिवर्तन कर उन्होंने अपना नाम फातिमा कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Noida और Greater Noida के बीच बनाई जाएगी ये नई सड़क, मिलेंगे ये फायदे