सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास और विशेष होता है। इसीलिए इस माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि, सावन पूर्णिमा और अमावस्या आदि सभी चीजें भी काफी विशेष होती हैं। इस साल सावन 59 दिनों का है जिसकी वजह से इस बार के सावन में 2 पूर्णिमा और 2 अमावस्या है। इस बार की पूर्णिमा में बड़ा अच्छा संयोग बन रहा है, जिसके चलते पूजा-पाठ करने से दुगना फल मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस बार सावन माह में अधिकमास के दौरान अगस्त की 1 तारीख को सावन पूर्णिमा पड़ रही है। जो सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और 2 अगस्त सुबह 1 बजे समाप्त हो जाएगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा।
सावन पूर्णिमा के दिन ना करें ये काम-
सावन पूर्णिमा का दिन इस साल बेहद ही शुभ और खास है। इस दिन दान-पुण्य करना बहुत ही अच्छा होता है। जो लोग इस विधि- विधान से पूजा करते व्रत करते है उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होता है, लेकिन इस लोगों को कुछ कामों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वरना उन्हें कष्ट, दुखों के साथ-साथ बाधाओं का भी सामान करना पड़ता है
तामसिक भोजन-
सावन पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन लहसुन, प्याज, मांस, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Padmini Ekadashi व्रत में इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा दुगना लाभ
दान-पुण्य –
सावन पूर्णिमा के दिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि आपके घर से कोई भी खाली हाथ नहीं जाएं। आपको इस दिन दान करना चाहिए। खासकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
देर तक ना सोए-
सावन पूर्णिमा के दिन आपको जल्द फठकर स्नान कर पूजा-पाठ करना चाहिए। आपको इस दिन भूलकर भी देर तक नहीं सोना चाहिए। आपको इस दिन विशेष कर विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- शनिवार की शाम बस कर ले ये काम, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम