Myanmar Plan Crash: हाल ही में लेंगपुई मिजोरम के एयरपोर्ट पर एक विमान हादसे का शिकार हो गया है, जिसकी वजह से 8 लोग घायल हो गए। म्यांमार का ये विमान एयरपोर्ट पर उतरने के बाद तुरंत हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में पायलट के अलावा 13 लोग सवार थे। मिजोरम के पुलिस महानिदेशक का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यह सैन्य विमान पिछले हफ्ते भारत में अमर सीमा पर घुस आए सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए मिजोरम आया था।
देश में सबसे खतरनाक लैंडिंग एरिया-
औसा कहा जा रहा है कि यह देश में सबसे खतरनाक लैंडिंग एरिया में से एक है। सोमवार को भारत में 184 म्यांमार सैनिकों को देश वापस भेज दिया। यह सैनिक पिछले हफ्ते एक जातीय है विद्रोह समूह के साथ गोलीबारी के बीच अपने देश से भाग कर मिजोरम आ गए थे म्यांमार में विद्रोहियों और म्यांमार की सेना के बीच झड़प चल रही है। विद्रोही भारी पड़े तो वहां से करीब 100 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम जिले में आ गए।
हादसे का शिकार-
उन्हें वापस ले जाने के लिए यह प्लेन आया था, जो हादसे का शिकार हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सैंकड़ो की संख्या में म्यांमार के सैनिक 2 दिन पहले सीमा पार करके मिजोरम के जिले में आए थे। क्योंकि उनके कैंपों पर अरकान आर्मी के विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। यह संघर्ष पश्चिमी म्यांमार के राज्य की घटना है।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: आम लोग कब कर पाएंगे दर्शन, क्या देना होगा शुल्क, यहां जानें सब
जिले पर कब्जा-
पश्चिमी म्यांमार में अरकान आर्मी के विद्रोहियों ने 7 दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक जिले पर कब्जा कर लिया है। यह भारतीय सरहद के नजदीक है, पिछले साल अक्टूबर से म्यांमार की सेना के खिलाफ विद्रोहियों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं और आर्मी ने पहले शहर पर कब्जा कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Pran Pratistha के दौरान राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा मेरी क्या गलता है मैं मंदिर नहीं…