अक्सर लोग ऑइली और जंग फूड जैसी चीजों को खाकर अपनी अपने जीभ और मन को तो खुश कर लेते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं ये अनहेल्थी फूड उनके स्वस्थ को बहुत नुकसान पहुंचाता है। ज्यादा तली हुई चीजों को खाने से हमारे खून में कैस्ट्रोल काफी बढ़ जाता है, जिसके कारण हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और हमें हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भारत में लगातार हार्ट अटैक की समस्या से जूझते लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इस बीमारी के बढ़ने का एक सबसे मुख्य कारण है लोगों का खाना। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खाने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और बाहर का जंक फूड ऑइली और अनहेल्थी खाना खा लेते हैं। जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है।
बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसी बहुत-सी चीजें बताई है। जिन्हें खाने से आप हार्टअटैक जैसी बड़ी समस्या से कोसों दूर रह सकते हैं। इन्ही चीजों में से एक है हरी प्याज जिसका रोजाना सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा होता है।
प्याज का सेवन-
हरी प्याज के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर और विटामिन के जैसे कई न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही हरे पत्तेदार वाली सब्जियों में फ्लेवोनोइड्स, काएम्फेरोल, एंथोसायनिन मौजूद होता है। इससे हमारी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती है और हम स्वस्थ रहते हैं।
हार्टअटैक से दूरी-
हरी प्याज के पत्तों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में मदद मिलती हैं। क्योंकि जब ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती हैं, तो उस समय हमारे ब्लड में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। जो कि हमें हार्टअटैक से कोसों दूर रखता है।
मजबूत होंगी हड्डियां-
प्याज के पत्तों में ना सिर्फ पोटैशियम होता है, बल्कि कैल्शियम का भी अच्छा खासा सोर्स होता है और कैल्शियम हमारी हड्डियों की मजबूत बनाने में काफी मदद करता है और हम स्वस्थ रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Brain Health: आपकी रोजाना की इन पांच आदतों से हो सकता है आपको इतना बड़ा नुकसान, जानें क्या है
पाचन तंत्र होगा मजबूत-
हरी प्याज के पत्तों का रोजाना सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं दूर हो जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और हमें कब्ज, गैस, गठन और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
खून में बढ़ोत्तरी –
उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों में खून की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण वे जल्दी-जल्दी थक लगते हैं और उनका इम्युनिटी सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में हरी प्याज के पत्तों का सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन सी और आयरन की कमी नहीं होगी और आपके शरीर में खून के नए सेल बनने भी शुरू हो जाएंगे। जिससे आपके खून में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें- Morning tips: खाली पेट इन फलों को खाने से होते हैं ये गजब के फायदे