Mahindra यूटिलिटी व्हीकल के मामले में अन्य से काफी आगे है। कंपनी इस सेगमेंट में अपनी कारों को लगातार बढ़ाते हुए अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को शामिल कर रही है। जल्द ही इस सेगमेंट में महिंद्रा 9 सीटर SUV लॉन्च करने वाली है, जिसका टारगेट टियर-2 शहरों के ग्राहक होंगे। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा अपने मशहूर Bolero Neo SUV के अपडेट वर्जन Bolero Neo Plus को लाने की तैयारी कर रही है।
बेहतर स्पेस-
महिंद्रा की इस नई Bolero Neo Plus में लोगों को मौजूदा Bolero Neo से बेहतर स्पेस और बेहतर सीटिंग कैपेसिटी मिलने वाली है। Bolero Neo Plus को कंपनी 9 सीटर कंफीग्रेशन में लाएगी। यह कम कीमत में ज्यादा सीट वाली SUV की मांग करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
ग्रामीण बाजारों में काफी पॉपुलर-
जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस नई Bolero Neo Plus को स्कॉर्पियो क्लासिक और स्टैंडर्ड बोलेरो के बीच पोजीशन कर सकती है। यानी कीमत स्टैंडर्ड बोलेरो से ज्यादा लेकिन स्कॉर्पियो क्लासिक से कम हो सकती है। कंपनी Bolero Neo Plus को त्योहारों के बीच में लॉन्च कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा की डिमांड ग्रामीण इलाकों में काफी ज्यादा है। बोलेरो फैमिली कार के तौर पर ग्रामीण बाजारों में काफी पॉपुलर है।
2.2 लीटर डीजल इंजन से लैस-
ऐसा बताया जा रहा है कि Bolero Neo Plus को कंपनी सातवें वैरीअंट में लॉन्च कर सकती है। यह SUV स्कॉर्पियो एन के 2.2 लीटर डीजल इंजन से लैस होगी। जोकि 120BHP का पावर देती है। स्कॉर्पियो एन में यही इंजन 132BHP की पावर जनरेट करता है। Bolero Neo Plus को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।
कई बड़े बदलाव-
लेकिन इसके साथ महिंद्रा ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन नहीं देगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत से ही बोलेरो ब्रांड के तहत सभी मॉडल्स को केवल टू व्हील ड्राइव में ही पेश किया गया है। Bolero Neo Plus में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें पहले के मुकाबले एडवांस इंटीरियर और कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसके सेफ्टी फीचर्स में भी इजाफा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Railway Track पर क्यों बिछाए जाते हैं ये नुकीले पत्थर, जानें इसके पीछे का साइंस
Bolero Neo Plus की कीमत-
इस समय Bolero Neo की कीमत 9.63 लख रुपए से 12.14 लाख रुपए है। हालांकि Bolero Neo Plus की कीमत कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Hyundai लाया फ्लाइंग कार, जानें कब होगी लॉन्च और क्या है कीमत