टीवी जगत के सिंगिंग शो इंडियन आइडल के पहले विजेता यानी अभिजीत सावंत ने शानदार तरीके से कमबैक किया है। जी हां, हाल ही में अभिजीत सावंत ने सुपरहिट गीत के लफ्जों को एक नए वर्जन के साथ लॉन्च किया है। जिसका नया वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस क्रिएशन पर यूट्यूब और म्यूजिक रिड्यूसर मयूर जुमानी ने उनका पूरा साथ दिया है मयूर में इस गाने को रीक्रिएट करते हुए, इसके नए वर्जन को एक अलग बीट दी है। नए वर्जन की धुन फैंस को पुराने पलों की याद दिलाती है।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम अकाउंट पर की वीडियो शेयर-
‘लफ्जों में कह ना सकूं’ गीत अभिजीत के पहले एल्बम आपका अभिजीत सावंत का सबसे लोकप्रिय गीत है। इस खूबसूरत प्रेम गीत में उनका साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दिया था। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि समीर द्वारा लिखित इस गीत को बिड्डू के द्वारा संगीत दिया गया। जो कि लोगों को बहुत पसंद आया। मयूर जुमानी ने इस गीत को रीक्रिएट किया है। मयूर का कहना है कि लफ्जों में कह ना सके जीत उन्होंने पीढ़ी के हिसाब से चलाएं इस गीत में उन्होंने कुछ हल्के-फुल्के बदलाव किया गया। इसका नया वर्जन न सिर्फ युवा पीढ़ी को पसंद आ रहा है, बल्कि संगीत प्रेमियों को पुराने दिनों की याद भी दिला रहा है। इस गीत को सुनने वाले श्रोता इसे आज भी उतना ही प्यार दे रहा है जितना कि आज से दो दशक पहले दिया था।
यह भी पढ़ें- Don 3 में Shahrukh khan को रिप्लेस करने पर रणवीर सिंह ने दिया जवाब
गायक अभिजीत सावन साल 2004 में भारतीय संगीत में उभरते हुए सितारे बने थे। जब उन्होंने टीवी जगत के सिंगिंग शो इंडियन आइडल के पहले सीजन में जीत हासिल की थी। उसमें सोनू निगम और फराह खान शो के जज थे। इसके साथ ही अभिजीत सावंत ने 12 प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ इंडियन आइडल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। विजेता के साथ ही साल 2005 में सोनी का पहला एल्बम रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने कुछ म्यूजिक सोच में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- Naagin सीरियल का ये सीजन था सबसे महंगा, एक्टर्स की फीस जानकार उड़ जाएंगे होश