भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ सकता है। जिसके कारण हिंडन और यमुना के आसपास वाले इलाकों में फिर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर डीएम मनीष कुमार ने हाई अलर्ट के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा आदेश में बढ़ते जल स्तर को लेकर मनीष कुमार ने लोगों से अपील की है की मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के लिए जारी की गई चेतावनी में 12 अगस्त से लेकर आने वाले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना-
उत्तराखंड में होने वाली बारिश से शारदा यमुना और गंगा अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। जिसकी वजह से गौतम बुद्ध नगर, यमुना और हिंडन नदियों में बाढ़ की स्थिति फिर उत्पन्न हो सकती है। आने वाले दिनों में यमुना नदी और हिंडन नदी के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के घूमने-फिरने या सेल्फी लेने की मनाही है। जो व्यक्ति निचले स्थान पर रह रहे हैं वह अपने परिवारों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाए।
नदी के किनारे बसे लोगों में चेतावनी के बाद से दहशत-
इससे पहले भारी बारिश की वजह से यमुना और हिंडन के बढ़ते जलस्तर से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था। जलस्तर कम होने के बाद लोग अपने-अपने घरों में वापस लौट आए थे। लेकिन भारी वर्षा का खतरा फिर उनके सिर पर मंडरा रहा है। पिछली बार हिंडन के बढ़ते जल स्तर से डूब क्षेत्र में बने घर पानी में बह गए थे। किसी के घरों में पानी घुस गया था। वह परिस्थितियों एक बार फिर से लौट कर आ सकती है। यमुना और हिंडन नदी के किनारे बसे लोगों में चेतावनी के बाद से दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें- IMD: Delhi समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वर्तमान में नदियों का बहाव सामान्य-
वर्तमान में गौतम बुद्धनगर में फिलहाल दोनों नदियों का बहाव सामान्य है। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि ओखला बैराज पर यमुना का बहाव 11807 क्यूसेक है। जबकि गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का बहाव 3075 क्यूसेक है। मौसम विभाग ने यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसके कारण गौतम बुध नगर में भी बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे लोगों को समय रहते बाहर निकाला जा सके। इस बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro करेगी बिजली पानी की बचत, जानिए कैसे