सर्दी हो या फिर गर्मी फ्रिज का इस्तेमाल लगभग हर मौसम में किया जाता है। यह आपको आसानी से हर घर में मिल जाता है। गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पानी को ठंडा करने के लिए लोग बर्फ जमाने के लिए फ्रीजर का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज खराब होने पर बर्फ जमना बंद हो जाती है या उसकी ठंडक कम हो जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते कि रेफ्रिजरेटर खराब होने पर भी ज्यादा बर्फ जमाने लगती हैं।
फ्रीजर की जगह कम-
आमतौर पर ऐसा अक्सर पुराने फ्रिज में होता है, लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से भी यह समस्या फ्रिज में बढ़ते लगती है। ज्यादा बर्फ बनने के कारण फ्रीजर की जगह कम हो जाती है और आपको काफी परेशानी होती है। अगर आप भी फ्रीज़र में जम रही बहुत सारी बर्फ से परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको इससे बचने के उपाय के बारे में बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आपके पुराने फ्रिज में भी बर्फ जमने की समस्या खत्म हो जाएगी।
फ्रिज को कम से कम ओपन करें-
अगर आपके फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम रही है तो हो सकता है कि उसमें नमी हो गई हो। फ्रिज में नमी न जाए इसके लिए फ्रिज को कम से कम ओपन करना चाहिए। दरअसल जब भी आप फ्रीज ओपन करते हैं तो उसमें बाहर का गर्म हवा चली जाती है। फिर वह अंदर की ठंडी हवा से मिलकर नमी पैदा करती है और यह बर्फ में बदल जाती है। अगर आपके फ्रीजर में बर्फ ज्यादा जम रही है तो उसका टेंपरेचर आपको कम कर देना चाहिए। अगर आपका फ्रीजर ज्यादा टेंपरेचर पर सेट है तो इसे कम कर देना चाहिए वरना फ्रिज में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगेगी।
नियमित रूप से साफई-
फ्रिज में बर्फ को जमने से रोकने के लिए इसमें ज्यादा सामान भर कर रखें। दरअसल फ्रीजर में जितनी जगह है होती है उसमें उतनी ही ज्यादा नमी बनती है जो समय के साथ ठंड या बर्फ में बदल जाती है। ज्यादातर फ्रिज के सरफेस में एक नली दी जाती है। जिससे पानी निकलता है ऐसे में अगर उसकी नली बंद हो जाए तो आपके फ्रिजर में बर्फ जमा होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप इसे नियमित रूप से साफ करते रहें और गंदगी को बाहर निकाल दें।