बॉलीवुड की अभिनेत्री अदा शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा अरसा हो चुका है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कुछ महीने पहले रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ से मिली। जिसके बाद अभिनेत्री लगातार मीडिया की चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक आलिशान घर खरीदा है। आपको बता दें, कि अभिनेत्री ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का वह घर खरीदा जिसमें अभिनेता मौत से पहले रहा करते थे और साल 2020 में इसी घर में अभिनेता मृत पाएंगे थे। जिसके बाद से सभी इस घर को खरीदने या इसमें रहने से बच रहे थे लेकिन अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री आकाश शर्मा ने इस घर को खरीद लिया है।
जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने इस घर को खरीदा नहीं था। बल्कि उन्हें इस फेसिंग डुप्लेक्स अपार्टमेंट को किराए पर लिया था। अभिनेता सुशांत इसी अपार्टमेंट के बेडरूम में मृत मिले थे। शुरूआत में यह मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन धीरे-धीरे इस मामले के अलग-अलग पहलू सामने आने लगे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस अपार्टमेंट के लगभग 4 लाख किराया देते थे।
यह भी पढ़ें- Gadar 2 Vs OMG 2: रिलीज के 13वें दिन घटी कलेक्शन की रफ्तार
अभिनेता की मौत के बाद लोग इस अपार्टमेंट में रहने से बचने लगे। इसके बाद इस अपार्टमेंट की कीमत बढ़ा दी गई और कई लोगों की रूचि इस अपार्टमेंट में आने लगी। जिसके बाद इस अपार्टमेंट में को अभिनेत्री अदा शर्मा के द्वारा खरीद लिया गया है। हालांकि, अभी तक अदा शर्मा की तरफ से इस अपार्टमेंट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- BB OTT 2 के Finale से पहले अस्पताल में भर्ती हुआ ये केंटेस्टेंट, यहां पाएं पूरी जानकारी