बिग बॉस ओटीटी 2 के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके चलते वह आज रात यानी 14 अगस्त की रात होने वाले फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की तबीयत ज्यादा खराब है जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाने की नौबत आ गई। उनके स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है हालांकि, अभिषेक की तबीयत से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अभिषेक की बहन ने ट्वीट के जरिए यह बताया है कि अभिषेक बीमार है जिसके चलते हुए आज रात परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।
View this post on Instagram
पिछले 1 हफ्ते से अभिषेक मल्हान की तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन ये नौबत नहीं आई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएं। हालांकि, अभी तक बिग बॉस की तरफ से ऐसी कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Indian Idol के पहले विनर Abheejit Sawant ने किया शानदार कमबैक
View this post on Instagram
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आज रात फिनाले होगा। यह फिनाले रात 9 बजे जिओ सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा। फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस के बाद विनर का नाम घोषित किया जाएगा। हालांकि आपको बता दें, कि बिग बॉस के घर में 5 फाइनलिस्ट मौजूद है। जिनमें अभिषेक मल्हान के साथ एलविश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबी का धुर्वे है। इन पांच दमदार फाइनललिस्ट में से किसी एक को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- BB OTT 2 के Grand Finale में कौन जीतेगा बाज़ी Elvish Yadav या Abhishek Malhan