Ranchi-Jamshedpur Expressway के ज़रिए रांची से जमशेधपुर तक का सफर, जिसमें पहले 5 घंटे का समय लगता था अब सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा। शनिवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने Ranchi-Jamshedpur Expressway के तस्वीरें साझा की। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए कहा है कि एक्सप्रेसवे आश्चर्यजनक दृश्य और तेज यात्रा को फिर से परिभाषित (Redefine) करता है। उन्होंने ट्विटर पर एक्सप्रेसवे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि Ranchi-Jamshedpur Expressway एक सुंदर शॉर्टकट को खोलना है। यह आश्चर्यजनक दृश्य और तेज यात्राओं के साथ यात्रा को Redifine करता है।
𝐅𝐫𝐨𝐦 𝟓 𝐇𝐨𝐮𝐫𝐬 𝐭𝐨 𝟐: 𝐑𝐚𝐧𝐜𝐡𝐢-𝐉𝐚𝐦𝐬𝐡𝐞𝐝𝐩𝐮𝐫 𝐄𝐱𝐩𝐫𝐞𝐬𝐬𝐰𝐚𝐲 Unlocks a Scenic Shortcut, Redefining Travel with Stunning Views and Swift Journeys!
Courtesy: @rsliveIndia#PragatiKaHighway #GatiShakti #RanchiJamshedpurExpressway pic.twitter.com/2d8B3kXDYo
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 26, 2023
45 मिनट का सफर 5 मिनट में तय-
23 मार्च 2023 को इससे पहले गडकरी ने झारखंड से जमशेदपुर के बिष्टुपुर में 3843 करोड़ रुपए की लागत से 220 किलोमीटर की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उद्घाटन के समय उन्होंने कहा कि 1876 करोड़ की लागत से रांची जमशेदपुर रोड पर काली मंदिर से बालिगुमा तक झारखंड की पहली कर लैंड डबल डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से 45 मिनट का सफर 5 मिनट में तय होगा।
कनेक्टिविटी में सुधार-
नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि रांची से जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर पश्चिम बंगाल उड़ीसा तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। यह कॉरिडोर रांची शहर को बाईपास करेगा और दिल्ली कोलकाता राजमार्ग और पूर्व पश्चिम कॉरिडोर को जोड़ेगा। जिससे जमशेदपुर और कोलकाता को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगामरिया से बोकना हाथीचौक तक यह मार्ग कोलावीरा सड़क के निर्माण से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।
ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder पर मिल सकता है डिस्काउंट, यहां जानिए
औद्योगिक और सामाजिक विकास-
इस Expressway के तैयार होने के बाद रायपुर व्यावसायिक रूप से धनबाद से जुड़ जाएगा और रांची-बोकारो के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। जिससे दोनों राज्यों का औद्योगिक और सामाजिक विकास होगा। इसी बीच 26 अगस्त को बीटी इंडिया @100 शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो एक एक्सेस कंट्रोल रोड के माध्यम से बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 30 नवंबर 2022 तक 92 हजार से बढ़कर एक 1,44,634 किलोमीटर हो गई है। नितिन गडकरी का कहना है कि 2024 के खत्म होने से पहले ही हमारा सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका जैसे देश के बराबर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Delhi के द्वारका में एक सरकारी स्कूल में जूस पीने से 70 बच्चों की तबीयत खराब, जानिए पूरा मामला