इस समय Tata motors इंडिया में सबसे लोकप्रिय का निर्माता ब्रांड में से एक है। खासतौर पर बीते कुछ सालों में इसका कस्टमर बेस तेजी से बढ़ रहा है। इस कार को ग्राहकों का इतना प्यार मिल रहा है कि टाटा ने हुंडई को भी सेल के मामले में कई बार पीछे छोड़ दिया। जो की मारुति के बाद इंडिया में सबसे सफल कार कंपनी है।
14 सितंबर को बाजार में-
TATA की इस एसयूवी में इस ICE इंजन ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी इंडिया में बहुत ही लोकप्रिय रहा है। दोनों ही वर्जन मार्केट के बेस्ट सेलर है, Nexon EV की लोकप्रियता का ही नतीजा निकला कि टाटा इंडिया में नंबर वन इलेक्ट्रॉनिक कार ब्रांड बना हुआ है। अब इन दोनों वेरिएंट को कंपनी नए अवतार में 14 सितंबर को बाजार में उतारने वाली है।
टेस्टिंग-
हाल ही में इन दोनों ही कारों को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसके बाद से ही इसके डेब्यू की खबरें मार्केट में ट्रेंड कर रही हैं। अब कंपनी ने ऑफिशियल तारीख को की घोषणा कर दी है। कंपनी इसे कई नए फीचर्स के साथ अपडेट करके उनकी सेल को बूस्ट करना चाहती है।
TATA Curvv EV से इंस्पायर्ड-
जिस टेस्ट म्यूल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, उससे यह पता चलता है कि कर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। जिससे इसका लुक पहले से काफी अलग होने वाला है। कार का फ्रंट डिजाइन कंपनी के अपकमिंग TATA Curvv EV से इंस्पायर्ड लग रहा है। Curvv को कंपनी ने Auto Expo 2023 में पेश किया था। कार में पायलट हैंडसेट सेटअप दिया गया है।
ये भी पढ़ें- अपने टू व्हीलर में लगवा लें ये किट, नहीं पड़ेगी पेट्रोल डलवाने की ज़रुरत
Nexon EV Facelift-
Nexon EV Facelift इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इस फेसलिफ्ट वर्जन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे इस बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल वर्जन की तरह ही बदलाव किए जाएंगे। इस कार को महिंद्र SUV 400 से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें- 70 हज़ार की बाइक और 2 लाख का चालान, मालिक के उड़े होंश