By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 6 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > टेक > WhatsApp जल्द ला रहा है Multi Account फीचर, नहीं पड़ेगी क्लोन ऐप की ज़रुरत
टेक

WhatsApp जल्द ला रहा है Multi Account फीचर, नहीं पड़ेगी क्लोन ऐप की ज़रुरत

Dastak Web Team
Last updated: September 4, 2023 6:25 pm
Dastak Web Team
Share
WhatsApp
Photo Source - Google
SHARE

WhatsApp सबसे ज्यादा जरूरी मल्टी अकाउंट फीचर का परीक्षण कर रहा है। जो यूजर्स को एक ही डिवाइस पर कई व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल करने की परमिशन देता है। अब तक यूजर्स WhatsApp में सिर्फ एक अकाउंट का इस्तेमाल करने तक ही सीमित थे। इसीलिए अगर कोई एक ही डिवाइस पर एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे क्लोन व्हाट्सएप ऐप पर निर्भर रहना पड़ता था। यह थर्ड पार्टी एप न सिर्फ परेशानी पैदा करने वाले थे। बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हैं लेकिन अब और नहीं।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मल्टी अकाउंट सुविधा-

WhatsApp कथित तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मल्टी अकाउंट सुविधा शुरू करने वाला है। WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप वर्तमान में एंड्रॉयड बीटा 2.23.18.21 संस्करण के साथ नए फीचर का परीक्षण कर रहा है और यह नई अपडेट है। हालांकि कुछ भाग्यशाली बीटा परीक्षक कुछ पिछले अपडेट इंस्टॉल करके यह सुविधा प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।

WABetaInfo द्वारा साझा किया गया स्क्रीनशॉट-

WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट से यह पता चलता है कि मल्टी अकाउंट फीचर यूजर्स को सीधे व्हाट्सएप सेटिंग से उसे डिवाइस पर एक और अकाउंट जोड़ने की परमिशन देगा। यह बातचीत और सूचनाओं को अलग रखेगा। यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस या क्लोन एप्स की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एक ही डिवाइस पर अकाउंट के बीच स्विच करने में सक्षम करेगा।

सिर्फ एक और खाते को जोड़ सकते हैं-

यह मल्टी अकाउंट सुविधा एक डिवाइस पर कई अकाउंट का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को आसान बना देगा। जिससे एक अलग डिवाइस से भी अलग WhatsApp अकाउंट सेट करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स अपने अप में सिर्फ एक और खाते को जोड़ सकते हैं। हालांकि यह संभव है कि WhatsApp ऐसे ऐप भविष्य के अपडेट में इसको बड़ा भी सकता है। यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत मैटा द्वारा अपने अन्य ऐप्स में पेश की गई सुविधा के समान ही होने वाली है। जहां यूजर्स कई खातों में लॉगिन कर सकते हैं और एक टैप से प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकते हैं।

ऑफिशल अपडेट नहीं-

हालांकि WhatsApp की ओर से इस फीचर के बारे में अभी कोई ऑफिशल अपडेट नहीं दिया है। लेकिन एंड्रॉयड बीटा टेस्टर के लिए मल्टीमीडिया अकाउंट मल्टी अकाउंट फीचर की उपलब्धता का मतलब यह है कि इसे जल्द ही आम जनता के लिए जारी करने की उम्मीद है। यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स को मिलने वाला है इसी बीच WhatsApp अपने यूजर्स इंटरफेस में भी बदलाव कर रहा है।

सेटिंग इंटरफेस को फिर से डिजाइन-

कंपनी यूजर्स को आधुनिक अनुभव प्रदान करने के लिए सेटिंग इंटरफेस को फिर से डिजाइन कर रही है। कथित तौर पर प्लेटफॉर्म स्टेटस, चैट और अन्य टैप के लिए नेविगेशन बार को निचे की ओर ले जाया जाएगा। WhatsApp कम्युनिटीज के लिए एक नया टैप भी जोड़ रहा है, इसके साथ ही कंपनी WhatsApp के ऊपर से हरा रंग भी हटा रही है।

ये भी पढ़ें- AI से बनाई गई फोटो का पता लगाएगा Google ये टूल, जानें डिटेल

हरे रंग में थोड़ा सा बदलाव-

इन बदलावों के साथ WhatsApp अपने हरे रंग में थोड़ा सा बदलाव कर रहा है। मैसेज बटन हरा होगा, लेकिन अलग डिजाइन के साथ चैट के टाइटल पर अनरीड, पर्सनल और बिजनेस जैसे नए फिल्टर ऑप्शन भी होंगे। यह फिल्टर लोगों के लिए उन मैसेज को ढूंढना आसान बना देंगे, जिसकी उन्हें जरूरत है। WhatsApp लोगों के चैट को व्यक्तिगत या व्यवसाय के रूप में चिन्हित करने की परमिशन दे सकता है।

ये भी पढ़ें- Twitter पर ट्वीट कर कमा सकते हैं पैसे, कैसे कर सकते हैं कमाई, जानें यहां

TAGGED:Multi Account FeatureWABetaInfowhatsapp
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article TATA Nexon Facelift TATA Nexon Facelift का नया डिज़ाइन है और भी शानदार, क्या हैं नए फीचर्स, जानें डिटेल
Next Article Delhi Metro G-20 सम्मेलन के दौरान ये Metro Station रहेंगे बंद, यहां देखें लिस्ट

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

HMPV Virus को लेकर बढ़ रही चिंता, चीन से आ रहीं डराने वाली तस्वीरें

आज HMPV वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी…

By Dastak Web Team

Hair Care Tips: सर्दियों में सूखे-बेजान बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये हेयर मास्क

एलोवेरा स्किन और बालों दोनों के लिए काफी अच्छा होता है। बालों को सिल्की बनाने…

By Dastak Web Team

गुरु गौर गोपालदास ने सफलता प्राप्त करने के बताएं कुछ अहम नियम

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें कई नियमों का पालन करना पड़ता है।…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

एलन मस्क
टेक

भारतीय यूज़र्स को एलन मस्क का बड़ा तोहफा

By अंजली रावत
Samsung
टेक

Samsung की सबसे हल्की और AI-पावर्ड स्मार्टवॉच

By अंजली रावत
टेक

AI Agent बना हैकर्स का नया हथियार, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By रुचि झा
आधार कार्ड
टेक

आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

By अंजली रावत
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?