Mahindra XUV400: इस समय महिंद्रा इंडिया के सबसे पॉपुलर और ट्रस्टेड कार ब्रांड में शुमार है। कंपनी मजबूत और सेफ कार बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में बहुत से ऐसे मॉडल है जिन्हें इंडिया की सबसे सेफ कारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। महिंद्रा ने एक और बेहद सफल कार निर्माता ब्रांड टाटा को टक्कर देने के लिए इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी एंट्री कर दी है। महिंद्रा ने कुछ वक्त पहले ही इंडिया में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 लांच की।
डिस्काउंट ऑफर जारी-
अगर आप भी महिंद्रा की इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। कंपनी इस महीने अपनी XUV400 पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। खास बात यह है कि इस कार में पिछले महीने भी डिस्काउंट ऑफर दिया या जा रहा था और कंपनी ने सितंबर में भी डिस्काउंट ऑफर जारी रखा है।
1.25 लख रुपए की बड़ी बचत-
महिंद्रा की यह कार अगर सितंबर में आप खरीदते हैं, तो आप 1.25 लख रुपए की बड़ी बचत कर पाएंगे। पिछले महीने भी कंपनी इतना ही डिस्काउंट ऑफर कर रही थी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसकी सीधी टक्कर TATA Nexon EV जैसे मॉडल से होती है। हालांकि इस महीने सिर्फ XUV400 ही नहीं बल्कि महिंद्रा की और भी कई कारों पर ये डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- TVS Apache RTR 310 दमदार फीचर्स से है लैस, किसी और बाइक में नही मिलेगी ये सुविधा
कार के पेट्रोल वेरिएंट पर डिस्काउंट-
सितंबर 2023 में XUV300 पर भी कंपनी बढ़िया डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है। वहीं डीजल वेरिएंट पर आपको 46,000 से 71,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह कार सेफ्टी के नजरिए से काफी बेहतरीन कार मानी जाती है। इस कार में एक 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है। वही 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी आपको मिल जाता है।
ये भी पढ़ें- TATA Nexon EV से उठा पर्दा, पुरानी वाली से है कितनी अलग और बेहतर, जानें यहां