ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी की वजह से नोएडा के सभी स्कूल पांच दिनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, स्कूलों में अभिभावकों को सर्कुलर भेज कर स्कूलों के बंद होने की जानकारी दे दी गई है। विशेष रूप से कुछ स्कूलों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई ना रुके इसके लिए वह इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन-
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए, की परीक्षाएं भी वर्चुअल मोड पर आयोजित की जाएंगी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
विदेशियों समेत 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल-
व्यापार प्रदर्शनी में विदेशियों समेत 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, यह ओडीओपी एक जिला, उत्पाद GI-टैग उत्पादों और कई अन्य उत्पाद का प्रदर्शन करेगा, जो पूरे उत्तर भारत में बनाए और निर्मित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है महिला आरक्षण बिल? जिसे कैबिनेट की बैठक में मिली मंज़ूरी
व्यापार प्रदर्शनी के लिए समय-
इसमें वैश्विक स्तर पर मार्किटिंग की अपार संभावना होती है। यह प्रदर्शनी 50,000 वर्ग मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में फेल होगी। व्यापार प्रदर्शनी के लिए व्यवसायिक समय सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक और सार्वजनिक समय 3:00 से शाम 8:00 बजे तक के लिए रखा गया है।
ये भी पढ़ें- क्या है Vishwakarma Scheme? किसे होगा इसका फायदा, जानें यहां