Byju’s जो कि देश की बड़ी ऐड-टेक कंपनी है, फिर से छटनी कर रही है। कंपनी 4,000 कर्मचारियों की छटनी करने की योजना बना रही है। छटनी कंपनी वैश्विक स्तर पर करेगी Byju’s ने पहले भी इस साल दो बार छटनी की है। पहली बार कंपनी ने 600 कर्मचारियों की छटनी की थी। जबकि दूसरी बार उसने ढाई हजार कर्मचारियों की चटनी की। Byju’s के सीईओ बायजू रविंद्रनाथ ने कहा कि कंपनी अपने कारोबार को दोबारा आकार देने के लिए यह कदम उठा रही है।
आर्थिक मंदी के कारण दबाव-
उन्होंने कहा कि कंपनी को अपनी लगता को कम करने की जरूरत है, जिससे वह अपनी वृद्धि को जारी रख सके। Byju’s की छटनी से ऐड-टेक क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। कंपनी पिछले कुछ महीनो में आर्थिक मंदी के कारण दबाव में है। Byju’s के अलावा कई अन्य टेक कंपनियां भी छटनी कर रही हैं इसमें अनअकैडमी, वेदांतु, लीडो लर्निंग और टॉपर शामिल है।
ये भी पढ़ें- Loan लेकर भूलने वाले लोगों की बढ़ेगी मुसीबत, RBI ने बनाया ये सख्त नियम
लागत को कम करने की जरूरत-
आर्थिक मंदी की वजह से एड-टेक कंपनियों के लिए ग्राहक को आकर्षित करना मुश्किल हो गया है। एड-टेक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, इससे कंपनियों को अपनी लागत को कम करने की जरूरत पड़ रही है। कंपनियों का कारोबार पिछले कुछ महीनो में गिरावट में है। इससे कंपनियों को अपने खर्चे को कम करने की जरूरत पड़ रही है। जिसके कारण कंपनी छटनी कर रही है।
ये भी पढ़ें- NPS: कैसे पा सकते हैं हर महीने 2 लाख रुपए की पेंशन, जानें यहां