बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए लगभग एक महीना होने को है, लेकिन अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। जवान के बाद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जा चुकी हैं, जिसमें फुकरे 3,द वैक्सीन वॉर, और चंद्रमुखी2 शामिल है। एक के बाद एक नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद भी जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम किए हुआ है और अपनी रिलीज के 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की कमाई की।
शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसके बाद जवान ने हर एक दिन शानदार कमाई की। अपनी रिलीज के पहले दिन जवान फिल्म ने लगभग 75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 53.23 करोड़ हो गया जबकि तीसरे दिन यह आंकड़ा 77.83 करोड़ हुआ। चौथे दिन यह आंकड़ा 80.1 करोड़ हो गया। इसी कड़ी में जवान की कमाई पांचवें दिन 32 करोड़ हुई, जवान अपने चौथे वीकेंड पर लगभग 9.37 करोड़ की कमाई की। वहीं 26वें दिन जवान ने लगभग 8 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया। अपने आज के कलेक्शन के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 612.82 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें Bollywood actress: ढोल नगाड़ों के साथ परिणीति चोपड़ा ने की अपने ससुराल में एंट्री, यहां देखें
फुकरे 3 में पांचवें दिन के इतना कलेक्शन-
जहां शाहरुख खान की जवान फिल्म अपने 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। वहीं 28 सितंबर को रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ ने जवान को आज के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात दे दी हैं। जी हां, 2 अक्टूबर के दिन बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 ने लगभग 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया वहीं, जवान ने 8 करोड़ रूपये की कमाई की। जिसके चलते फुकरे 3 ने अपने इस कलेक्शन से जवान को पीछे छोड़ा, लेकिन अगर इन दोनों फिल्मों के पांचवें दिन के कलेक्शन को दिखा जाए तो ‘जवान’ ‘फुकरे 3’ पर भारी पड़ती नज़र आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma दूसरी बार बनने वाली हैं मां, घर में जल्द आयेगा नन्हा मेहमान