Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के गुजरात तक जाने वाले हिस्से का उद्घाटन किया। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा नई दिल्ली को गुजरात के वडोदरा से जोड़ता है। इस महत्वपूर्ण हिस्से के अनावरण से अंतर राज्य कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इसके साथ ही इन प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के समय में भी कमी आएगी।
10 घंटे में सपर पूरा-
जिससे यह घटकर सिर्फ 10 घंटे रह जाएगी। इस उद्घाटन से पहले Delhi-Mumbai Expressway के दो महत्वपूर्ण हिस्से पहले ही जनता के लिए खोल दिए गए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश में 244 किलोमीटर और सुहाना से दौसा तक 202 किलोमीटर की दूरी इस परियोजना में पहले मिल के पत्थर साबित हुए हैं।
2024 तक पूरा होने की उम्मीद-
इस एक्सप्रेसवे के बाकी बचे हिस्सों के 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है, जो एक व्यापक और कुशल परिवहन कॉरिडोर देगा।1,386 किलोमीटर की चौका देने वाली लंबाई के साथ Delhi-Mumbai Expressway कई राज्यों से होकर गुजरेगा। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ ही हरियाणा शामिल है।
एक नए युग की शुरुआत-
यह एक्सप्रेसवे इन राज्यों में परिवहन पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव डालेगा, जिससे आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। अलग-अलग राज्यों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलग-अलग हिस्से शामिल हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 1,386 किलोमीटर के साथ भारत के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे में शामिल है।
ये भी पढ़ें- अश्विनी वैष्णव ने की Vande Bharat Sleeper की तस्वीरें साझा, जानिए कब होगी शुरू
यात्रा का समय महज़ 12 घंटे-
एक बार पूरी परियोजना तैयार हो जाएगी, तो यह दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा के समय को आधा कर देगी। जिससे 24 घंटे की यात्रा का समय महज़ 12 घंटे रह जाएगा। यह महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे भारत के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। यह नागरिकों और देश की आर्थिक वृद्धि दोनों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
ये भी पढ़ें- UER 2 के ज़रिए 2 घंटे के बजाए सिर्फ 20 मिनट में पहुचेंगे Delhi Airport, जानिए कब खुलेगा