सनातन धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं, इसी कड़ी में शुक्रवार का दिन मां संतोषी और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन मां संतोषी और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी विधि विधान से पूजा- अर्चना करते हैं। सनातन धर्म में ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से इसका विशेष फल प्राप्त होता है। वहीं माना जाता है कि शुक्रवार के शाम ये कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
शुक्रवार की शाम के उपाय-
सनातन धर्म में माना जाता है कि शुक्रवार की शाम घर में गाय के घी में साथ बत्ती वाला दीपक जलाने से घर में सुख शांति आती हैं। इसके साथ ही यह दीपक आपको मंदिर के ईशान कोण यानी पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही पूजा स्थल पर श्रीयंत्र की स्थापना कर गाय के दूध से उसका अभिषेक करें, जिस दूध से अपने अभिषेक किया है उसे दूध से घर के सभी कोनों में छीटें मार दे ताकि घर शुद्ध हो जाएं। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस उपाय को लगातार पांच शुक्रवार करते हैं, तो धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती हैं। आपके घर में कभी भी धन संपत्ति की कमी नहीं आती साथ ही आपके घर से कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
यहां भी पढ़ें- Radha ashtmi दिन ये उपाय करने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, यहां जानें
इन उपायों को करने के साथ-साथ आपको शुक्रवार के दिन ये काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। वरना आपके घर में क्लैश, कंगाली और नकारात्मक ऊर्जा का आवास हो सकता है।
ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार की शाम सूरज ढलने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, इसके साथ ही माना जाता है कि शाम के समय कभी भी घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए आपको घर में एक दीपक जरूर जालना चाहिए। वहीं अंधकार को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है इसलिए शाम के समय घर में अंधेरा नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha: बेटा ना हो तो ये व्यक्ति कर सकता है श्राद्ध, यहां जानें विधि