भारतीय संस्कृति में विजयादशमी यानी दशहरा बहुत ही महत्व रखता है। यह त्योहार नवरात्रों के ठीक एक दिन बाद आता है।वहीं सनातन धर्म के अनुसार, विजयादशमी के दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध कर अपनी पत्नी माता सीता को मुक्त करवाया था। ऐसा माना जाता है कि विजयादशमी के दिन अच्छाई की बुराई पर जीत और धर्म की स्थापना को लेकर ही यह त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। विजयादशमी के दिन सनातन धर्म के लोग अलग- अलग प्रकार की रस्में और अनुष्ठान करते हैं। इस दिन भगवान राम माता सीता, लक्ष्मण के साथ हनुमान जी और शक्ति रूप मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं। इसके साथ ही इस शस्त्रों की भी पूजा की जाती हैं जिसे शस्त्र पूजन भी कहते हैं।
विजयादशमी त्योहार का ना केवल धार्मिक महत्व होता है बल्कि यह एक शुभ मुहूर्त भी होता है। जिस आप नई-नई चीजें खरीद सकते हैं, साथ में आप इस मुहूर्त पर कोई नए काम की भी शुरूआत कर सकते हैं। विजयादशमी के त्योहार की तिथि हर साल अलग-अलग होती है इस साल विजयादशमी का त्योहार 23 अक्टूबर की शाम 5:44 से शुरू होकर 24 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसीलिए इस साल 24 अक्टूबर को विजयादशमी मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हल्दी के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत,यहां जानें
विजयादशमी के शुभ योग-
24 अक्टूबर की सुबह 6:30 से शुरू होकर दोपहर 3:30 तक है। जिसके बाद दूसरा शुभ योग शाम 6:30 से शुरू होकर 25 अक्टूबर की सुबह 6:30 तक रहेगा। इस समय आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शुक्रवार की शाम करें बस ये काम, जीवन में नहीं होंगी धन की कमी