Emergency Landing: हाल ही में प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में सेना के हेलीकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। जानकारी के मुताबिक चीता हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सेना के इंजीनियरिंग यूनिट के लोग मौके पर पहुंच गए। यह हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था।
कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं-
मध्य वायु कमान का कहना है कि नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकले भारतीय वायु सेवा के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने सुबह 10:40 बजे प्रयागराज के पास होलागढ़ में सुरक्षित ऐतिहासिक लैंडिंग की। कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है। आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करने के बाद हेलीकॉप्टर को वापस देश पर भेज दिया गया।
इमरजेंसी लैंडिंग-
सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कई बार सामने आई है। 20 सितंबर को भी हरियाणा के यमुनानगर जिले में के एक गांव के खेत में हेलीकॉप्टर को उतारा गया था। उसमें से भारतीय सेना के जवान भी बाहर आए थे। एक तकनीकी खराबी की वजह से इसे खेत में उतारना पड़ा था। करीब 1 घंटे तक हेलीकॉप्टर खेतों में खड़ा रहा और लोग अपने मोबाइल कैमरे से हेलीकॉप्टर का वीडियो बना रहे थे।
ये भी पढ़ें- REPIDX: PM Modi अगले सप्ताह रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं
हिमाचल-
पिछले साल अप्रैल 2022 में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीक खराबी की वजह से सुबह उसकी हिमाचल के ऊना जिले में एक खुले मैदान में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर पठानकोट एयर बेस की ओर उड़ान भर रहा था। लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से इसे जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नाकारो में आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें- Train Accident: बिहार में नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 6 कोच डिरेल, इतने लोगों की गई जान