Financial Tips: इस साल दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है।इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। दशहरे को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस विजयदशमी के मौके पर कुछ फाइनेंशियल टिप्स को भी आपको जान लेना चाहिए। जिससे आपके आर्थिक मामलों में एक सही रहा मिल सकती है। आज के वक्त में आर्थिक रूप से मजबूत होना काफी जरूर जरूरी हो गया है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं, वह टिप्स क्या है आगे जानते हैं-
अनुशासन वाली जिंदगी-
नवरात्रि के मौके पर लोग व्रत और अनुशासन वाली जिंदगी जीते हैं। जिसके बाद विजयदशमी पर अच्छाई की बुराई पर जीत होती है। बुराई पर अच्छाई की जीत भगवान राम के अनुशासन से जुड़ी हुई है। ऐसे में आर्थिक मजबूती भी अनुशासन के जरिए ही आपको मिलेगी। सेविंग और इन्वेस्टमेंट जितनी रेगुलर तरीके से होगा उतना ही उसका आने वाले वक्त में रिटर्न मिलेगा।
नजरिया-
दशहरे के दिन को एक नई शुरुआत के लिए काफी बेहतर माना गया है। ऐसे में लोगों को इन आर्थिक मामलों को लेकर अपना नजरिया बदलना चाहिए और नए नजरियों को अपनाना चाहिए। अगर लोग अभी तक सेविंग या फिर इन्वेस्टमेंट नहीं करते आए हैं, तो फिर उन्हें अपना नजरिया बदल लेना चाहिए और इसकी शुरुआत करनी चाहिए। भले ही शुरुआत छोटी हो लेकिन शुरुआत जरूरी है। छोटी-छोटी सेविंग से कंपाउंडिंग का लाभ आने वाले वर्षों में मिलता है।
ये भी पढ़ें- क्या है Sachet Loan? जो इंडिया में ऑफर कर रहा है Google
आर्थिक फैसले-
दशहरे के दिन श्री राम ने रावण का वध किया था। जिसकी वजह से बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। ऐसे में इस मौके पर अपने गलत आर्थिक फैसलों से बाहर आना होगा। जिंदगी में बहुत से लोग गलत आर्थिक फैसले ले लेते हैं और उन्हीं में उलझ जाते हैं। ऐसे में लोगों को सही प्लान और पोर्टफोलियो तैयार करना चाहिए। इसमें थोड़ा वक्त जरूर लगता है, लेकिन भविष्य में इसका लाभ जरूर मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Business Idea: खाली पड़ी ज़मीन से कमा सकते हैं लाखों रुपए, लगाएं ये औषधीय पेड़