Ram Mandir: जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर तैयार होने वाला है, मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इस मंदिर के उद्घाटन से पहले पुजारीयों के चयन की मुहिम भी तेजी से चलाई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुलिस पुजारी की भर्ती के लिए विज्ञापन दिया है। जिसके लिए 3,000 लोगों ने अप्लाई कर दिया है। जिसके बाद अयोध्या में सेवक पुरम में इंटरव्यू के लिए गए और 3,000 में से 200 कैंडिडेट को सेलेक्ट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जिन 20 लोगों को चुना जाएगा, उनकी राम मंदिर का पुजारी बनने के पहले 6 महीने की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।
सिलेक्शन नहीं हो पाया-
समाचार वेबसाइट टाइम्स आफ इंडिया के मुताबिक, 3 मेंबर्स इंटरव्यू पैनल में वृंदावन में जयकांत मिश्र और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदनी शरण और सत्यनारायण दास शामिल है राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी का कहना है कि जो लोग शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया, उन्हें भी ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा। आगे चलकर उन्हें पुजारी के तौर पर अप्वॉइंट किया जा सकता है।
कठिन सवाल पूछे गए-
पुजारी के इंटरव्यू में सभी कैंडिडेट्स से पूजा की प्रक्रिया से जुड़े तमाम कठिन सवाल पूछे गए। ज्यादा फोकस मंत्रों पर और उसकी प्रक्रिया पर रहा। सेवक पुरम में ही 6 महीने तक सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग होगी। उनकी शिक्षा दीक्षा के लिए धार्मिक सिलेबस भी तैयार किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को मुफ्त में भोजन और इसके अलावा हर महीने 2000 टाइपेंड मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर के सिंहासन बनने पर काम तेजी से जारी है।
ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: कैसा है सुरंग में फंसे मजदूरों का हाल, जानें यहां
3 फीट ऊंचा सिंहासन-
गर्भ ग्रह के अंदर 3 फीट ऊंचे सिंहासन को तैयार किया जा रहा है, जिस पर रामलला विराजमान होंगे। अयोध्या में बन रहे इस भाव्य राम मंदिर में प्रभु राम लला के विराजमान होने की घड़ी नजदीक आती जा रही है। श्रद्धालु मंदिर के निर्माण कार्य पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मंदिर को लेकर एक खास बात भी सामने आई है, मंदिर के अंदर रामलीला संगमरमर के स्वर्ण जड़ित तीन फीट ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होने वाले हैं, जो की 8 फीट और लंबा 4 फीट चौड़ा होगा।
ये भी पढ़ें- Mobile Addiction: फोन छीनने पर बेटे ने लगाया मौत को गले, जानिए पूरा मामला