Vande Bharat: भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर ला सकता है। लखनऊ से जल्द ही देश के अलग-अलग 6 शहरों के लिए नई वंदे भारत ट्रेनों शुरुआत होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले साल में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। जिन शहरों के लिए लखनऊ से ट्रेनें जाएंगी, उनमें मुंबई, पटना, पूरी, कटरा, मेरठ और देहरादून शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते ही लखनऊ से मेरठ तक के लिए वंदे भारत चलाने का ऐलान किया था।
तैयारियां तेजी से शुरू-
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसकी तैयारियां तेजी से शुरू करो कर दी गई है। लखनऊ के गोमतीनगर से कटरा, मुंबई और पूरी के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, की नई दिल्ली से वाराणसी के बीच फिलहाल एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। इस रूट पर लोगों द्वारा मांग दूसरी यानी एक और ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और वंदे भारत जल्द ही चलाई जाएगी।
सर्वे पूरा-
जानकारी के मुताबिक, सर्वे पूरा हो चुका है वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का कहना है कि रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अब लखनऊ से पटना तक जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन का उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन द्वारा रूट सर्वे पूरा कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की देहरादून लखनऊ के बीच वंदे भारत को लेकर सर्वे एक महीने से पहले ही शुरू कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A की बैठक में शामिल ना होने की बात पर तोड़ी चुप्पी, कहा मैं…
लखनऊ से पटना-
सर्वे का काम उत्तर रेलवे और मुरादाबाद मंडल द्वारा पूरा किया गया। लखनऊ से पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए रेलवे द्वारा सर्वे पूरा कर लिया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से सुल्तानपुर होकर पटना तक जाएगी। हालांकि ट्रेन संचालन की तारीख का अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Cyclone Michaung: अब इस राज्य से टकरा सकता है चक्रवात, अलर्ट जारी