दिल्ली में सराय काले खां निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (Meerut Expressway) तक पहुंचना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड तैयार होने के बाद अगले साल से आसान हो जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड का काम फरीदाबाद में तेजी से किया जा रहा है। यह डीएनडी फ्लाईओवर को कनेक्ट करते हुए नए रास्ते पर पहुंच आसान बनाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को दिल्ली में DND के पास से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए नई लिंक रोड बनाई जा रही है। फरीदाबाद और दिल्ली में तेजी से काम किया जा रहा है। अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कंपनियों को निर्माण कार्य सौंपा गया है। फरीदाबाद में काफी ज्यादा काम किया जा चुका है। इस परियोजना को अगले साल के आखिर तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। फरीदाबाद में लिंक रोड का लगभग 25 किलोमीटर का हिस्सा है।
मंडकोला तक एक्सप्रेसवे बनकर तैयार-
फरीदाबाद सेक्टर 65 से पलवल के मंडकोला तक एक्सप्रेसवे बनाकर तैयार किया जा चुका है। उस पर वाहन चलने भी शुरू हो चुके हैं। मुंबई एक्सप्रेसवे केएमपी से कनेक्ट हो चुका है। सेक्टर 65 से सेक्टर 37 तक काम तेजी से चल रहा है। बहुत सी जगह पर आखिरी चरण में काम किया जा रहा है। दिल्ली एरिया में आगरा नहर पर पिलर बननकर तैयार हैं। गर्डर रखने का काम शुरू हो सकता है। वही कालिंदी कुंज के पास ही काम जारी है, यह DND को यहां से कनेक्ट करने वाला है।
पास में ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन मौजूद-
एक बार DND से कनेक्ट होने के बाद आप एक तरफ जहां नोएडा पहुंच सकेंगे, वहीं आगे यह सराय काले खां को भी जोड़ेगा। यहां से रेल और बस की सुविधा लोगों को आसानी से मिल जाएगी। इसके पास में ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन मौजूद है। मेट्रो स्टेशन भी निकट पर ही है। इसी तरह हरिद्वार देहरादून जाने वाले लोगों के लिए भी इसी जगह पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मिल जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से होकर आगे का सफर काफी शानदार होने वाला है। इस वजह से फरीदाबाद के लोग बिना जाम में फंसे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे।
सेक्टर 8 के पास गुरुग्राम नहर पर एक नया पुल-
इसके अलावा बारामूला फ्लाईओवर भी इसी रूट से जुड़ जाएगा। ऐसे में लोग जाम से फ्री सफर का आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस में लिंक रोड के लिए सेक्टर 8 के पास गुरुग्राम नहर पर एक नया पुल बनाने का रुका हुआ काम शुरू कर दिया गया है। पुल के लिए पिलर पर गार्डर रखे जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि 3 से 4 महीने में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसे एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला है।
ये भी पढ़ें- NHAI राजमार्गों पर जल्द शुरु करेगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, यहां जानें कैसे करेगा काम
फरीदाबाद की बाईपास रोड को चौड़ा-
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक्सप्रेस वे लिंक रोड के तहत फरीदाबाद की बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लाइन का किया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों पर अंडर पास फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जो सेक्टर 8 के पास गुड़गांव नहर के बीच से गुजरते है। इस जगह पर पहले से ही सिक्स लेन पुल बना हुआ है। एक्सप्रेसवे के लिए यहां पर एक नया पुल भी तैयार किया जा रहा है। यह काम लगभग पिछले 5 महीना से बंद था। लेकिन अब इस निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। पुल के लिए पिलर पहले से ही बनाए जा चुके थे और अब उनके ऊपर गार्डर रखने का काम शुरू किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- क्या भगवा रंग की Vande Bharat Train अब नही चलेगी? जानें यहां