झारखंड के जमशेदपुर में पटाखे की एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सुदूरवर्ती गांव कुमारडुबी में एक घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। यह अवैध फैक्ट्री पिछले कई सालों से चल रही थी, लेकिन रविवार को अचानक पटाखों में आग लग गई, जिसके बाद हुए जोरदार धमाके में घर की दीवार भी ढह गई। मरने वालों में छह महीने की एक बच्ची भी शामिल है।
काफी देर तक धमाकों की गूंज आती रही। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=3NDIuLscWck