सनातन धर्म में रामायण महत्तपूर्ण ग्रंथों में से एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है वहीं, धार्मिक मान्यतानुसार रामायण में जीवन की सभी समस्याओं का हल मौजूद है इसलिए इसको रोजाना पढ़ने की सलाह दी जाती है। रामायण को लेकर ऐसा भी माना जाता है जिस घर में रोजाना रामायण का पाठ होता है वहां पर किसी भी प्रकार की कोई नाकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जो व्यक्ति के सभी दुखों और कष्टों का निवारण करती है। रामायण जैसे धार्मिक और पवित्र ग्रंथ में भगवान राम के जीवन के सभी संघर्षों को वर्णन किया गया है। जिस घर में रोजाना राम दरबार की पूजा की जाती है उस परिवार के सभी संकट दूर हो जाते हैं और भगवान राम का आशीर्वाद भी सदैव उस घर पर बना रहता है।
राम दरबार का महत्व-
राम दरबार में भगवान श्रीराम के साथ-साथ उनकी पत्नी यानी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ राम भक्त हनुमान जी मौजूद है। भगवान राम का दरबार राम के राज्य और उनके नियमों का प्रतिनिधित्व करता है, भगवान राम के शासन काल को कई चित्रों और मूर्तियों के रुप में चित्रित करके दिखाया गया है जिसे राम राज्य के नाम से जाना जाता है। आज के समय में कई घरों में राम दरबार की रोजाना पूजा की जाती है। वहीं धार्मिक मान्यतानुसार जिस घर में राम दरबार का पूजन किया जाता है वहां सद्भाव और सौभाग्य हमेशा विराजमान रहता है, जिससे घर में कभी भी नकारात्मकता ऊर्जा का वास नहीं होता है। कई लोग त्योहारों के शुभ अवसर पर राम दरबार लगाकर उसकी पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ पौराणिक मान्यतानुसार राम दरबार के रोजाना नियमित पूजन से कुंडली से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- नए साल के मौके पर पहने अपना जन्म रत्न मिलेंगे गज़ब के फायदे, यहां जानें
पूजन विधि-
राम दरबार की पूजा करने से पहले सदैव दरबार को गंगाजल से साफ कर लें, फिर आप राम दरबार को पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं। इसके बाद आप भगवान राम को फूल, अक्षत और रोली अर्पित कर सकते हैं, फिर आप राम दरबार के समक्ष दीपक और धूपबत्ती जलाएं, इसके बाद आप आरती करके भगवान को भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Puja Path Niyam: पूजा करते समय अगर आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान! वरना बिगड़ेंगे बनते काम