नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व पंजाबी समुदाय में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाते हैं, लोहड़ी का उत्सव नई फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। वहीं सनातन पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इसलिए लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं और फिर इस आग को देवताओं का मुंह मान कर गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की और गुड़ से निर्मित चीजों का समर्पित करते हैं, लेकिन लोहड़ी के दिन कुछ कार्यों को करनी की सख्त मनाही होती है जिनसे व्यक्ति को जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लोहड़ी पर करें ये काम-
लोहड़ी के पर्व पर गरीबों को अवश्य दान देना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहती है। सनातन धर्म में अग्नि को शुभता का प्रतीक माना जाता है इसलिए लोहड़ी वाले दिन अग्नि देव का पूजन करना जरूर होता है इससे आपको शुभफल प्राप्त होता है। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो आपको लोहड़ी वाले दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर ऐसे करें दिन की शुरूआत, बनेंगे बिगड़े काम
लोहड़ी पर ना करें ये काम-
लोहड़ी के पावन त्यौहार पर आपको तामसिक भोजन यानी प्याज, लहसुन, मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में द्ररिता आती है इसके अलावा लोहड़ी के शुभ दिन पर आपको छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति का अनादर या अपमान नहीं करना चाहिए। लोहड़ी के शुभ पर्व पर काले वस्त्र धारम करना बेहद अशुभ माना जाता है इसलिए इस दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। लोहड़ी के दिन मूंगफली और रेवड़ी आदि की पूजा अवश्य करनी चाहिए, साथ ही इस दिन आपको झूठी चीजों को अग्नि में अर्पित नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- नए साल के मौके पर पहने अपना जन्म रत्न मिलेंगे गज़ब के फायदे, यहां जानें