इस नए साल का पहला महीना काफी एतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि आने वाली 22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव को मनाने के लिए सरकार और प्रशासन बहुत समय से लगी हुई है इसलिए प्राण प्रतिष्ठा बहुत ही विधि विधान से की जाएगी। 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त है साथ ही इस दौरान भगवान राम को 56 चीजों का भोग लगाया जाएगा। जिसमें बनारसी पान भी शामिल है। जी हां, भगवान राम को केवल एक पान नहीं बल्कि 151 पान का भोग लगाया जाएगा। ऐसे में बहुत से भक्त यह जानना चाहते है की पूजा में पान क्यों जरूरी होता है।
सनातन धर्म में पूजा के लिए कई सारी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में माना जाता है कि पान के पत्ते के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं हो सकते वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देवताओं और असुरों ने पूजा में पाने के पत्ते का इस्तेमाल किया था इस कारण से ही हर एक विशेष पूजा में पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि पान के पत्ते में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु समेत कई देवताओं का वास होता है जिसके कारण ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पान का भोग लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir: घर के मंदिर में ज़रूर रखे राम दरबार, यहां जानें इसका महत्व
बनारसी पान-
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम को 151 बनारसी पान का भोग लगाया जाएगा। आपको बता दें कि 151 पान के अलावा हजार पान का ऑर्डर दिया गया है, जोकि भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटे जाएगे।
यह भी पढ़ें- Lohri 2024: लोहड़ी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना बिगड़े जाएंगे बनते हुए काम