Delhi में पिछले 2 सालों में गुरुवार का दिन सबसे ठंडा रहा, बहुत से इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी दिल्ली में शीत दिवस की स्थिति रह सकती है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने हिमालय क्षेत्र की ओर से आने वाली गलन भरी हवाओं के चलते दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरगंज में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 25 जनवरी 2022 को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री रहा था। सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है और अब आलम यह है कि धूप के लिए लोग तरस रहे हैं।
गुरुवार सबसे ज्यादा ठंडा-
फिलहाल अभी भी ठंड से राहत के आसार नहीं है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पालम का अधिकतम तापमान 11.4 और आयनगर का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पीतमपुर और लोधी रोड की बात की जाए, तो यहां अधिकतम पास तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायुमंडल में कोहरा मौजूद होने की वजह से हवा में नमी की मात्रा ज्यादा बढ़ गई है। हवा उत्तर पश्चिम दिशा की से आ रही है, जो कि अपने साथ हिमालय के क्षेत्र की गलन भी ला रही है। वायुमंडल में मौजूद कोहरे की परत की वजह से गुरुवार को भी धूप नहीं निकली।
दिल्ली के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ-
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है की मौसम खराब हो चुका है ऐसे में आपको बाहर जाने से बचना चाहिए। अगर जाना जरूरी है तो सावधानी बरतनी होगी। राजधानी के लोगों को कड़ाके की ठंड से तीन दिन बाद सक्रिय होने वाला पश्चिम विश्व से राहत दिलाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 से 9 तारीख को दिल्ली के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते दिल्ली के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे मौसम में बदलाव होगा और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन ने वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए चिड़ियाघरों में बाड़ों में हीटर की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें- Delhi को मिलेगी Jewar Airport से सीधी कनेक्टिविटी, नया एक्सप्रेसवे होगा तैयार
पिंजरों को बाहर से ढका गया-
पिंजरों को बाहर से ढका गया है और एक अधिकारी का कहना है कि बाड़ों में प्रणाली बिछाई जाए, जिससे उन्हें गर्माहट मिल सके।भालू, शेर, तेंदुआ, सफेद बाघ समेत कई दूसरे जीवों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। सर्दी के मौसम में वन्य जीवों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है। वही मौसम विभाग की ओर से लोगों के लिए कुछ चेतावनी जारी की गई है, जैसे घर से बाहर न निकलें, अगर निकलना पड़े तो गर्म कपड़ों पहने रहे और बच्चों और बुजुर्गों का भी सर्दी में विशेष ध्यान रखना चाहिए. सर्दी के दिनों में तरल पदार्थ का सेवन करें। गुनगुना पानी पीना चाहिए और ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। काढ़े का सेवन करें, जिससे शरीर को गर्माहट बनी रहे।
ये भी पढ़ें- जल्द खुलेगा Dwarka Expressway का गुरुग्राम वाला हिस्सा, यहां जानें तारीख