रविवार की सुबह महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोपहर में वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके शिवसेना के साथ में शामिल हो गए हैं। मिलिंद ने अपने इस्तीफो पर ऐलान करते हुए रविवार की सुबह एक्स पर एक पोस्ट के साथ ही, उसके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। मिलिंद के पिता अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस में ही रहे। पार्टी ने उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री भी बनाया था। दक्षिण मुंबई की उनकी परंपरागत सीट पर कांग्रेस ने उनके बाद उनके बेटे मिलिंद को टिकट दिया। जहां से जीतकर मिलिंद केंद्र के मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने। अब सवाल यह उठ रहा है कि कांग्रेस के साथ 55 साल पुराने रिश्ता होने के बाद उन्होंने यह रिश्ता क्यों तोड़ दिया।
मुंबई संसदीय सीट-
दरअसल मिलिंद देवड़ा की दक्षिण मुंबई संसदीय सीट इस बार इंडिया गठबंधन की सहयोगी शिवसेना को दिए जाने की बातें की जा रही थी। जिसकी वजह से मिलिंद ने वर्ष 2004 और 2009 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। ऐसे में अपनी परंपरागत सीट के ठाकरे के खेमे में जाने से मिलिंद नाराज थे। जानकारी के मुताबिक, मिलिंद ने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करने से पहले पार्टी के महासचिव जय राम रमेश से भी संपर्क किया था।
परंपरागत सीट-
मिलिंद ने जयराम रमेश से कहा था कि वह दक्षिण मुंबई कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। उस पर 2014 और 19 में मोदी लहर के शिवसेना के अरविंद रावत जीत गए। लेकिन अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ पीएम मोदी नहीं हैँ। इसीलिए वह सीट कांग्रेस को लेनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जयराम से संपर्क करके मिलिंद ने कहा कि वह राहुल गांधी की न्यान यात्रा में शामिल होंगे और वह अपना पक्ष भी रखेंगे।
ये भी पढ़ें- INDIA गठबंधन के अध्यक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, नीतीश कुमार ने ठुकराया संयोजक का पद, जानें कारण
पार्टी को छोड़ने का फैसला-
उससे पहले अब आप मेरी बात राहुल तक पहुंचा दीजिए। ऐसे में रविवार को अचानक यात्रा से पहले मिलिंद ने पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया। जिससे सबको हैरानी हुई, पार्टी छोड़ने का ट्वीट मिलिंद ने अपने और राहुल के बीच पुल का काम कर रहे जयराम को भी भेजा। साथ ही जयराम को व्यक्तिगत संदेश भी भेजे कि पार्टी को लेकर शायद आपकी अपेक्षाओं पर खड़ा नहीं उतर सका, भविष्य में भी हम संपर्क में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Delhi में फिर लागू हुआ GRAP-III, इन चीज़ों पर लगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना