बदलते मौसम में होंठ फटने की समस्या काफी आम होती है, बदलते मौसम में त्वचा, सेहत और स्वास्थ्य दोनों ही खराब होने लगते हैं, सर्दियों में त्वचा बहुत ही बेजान और सुखी होने लगती है इसलिए सर्दीयों में त्वचा का काफी ध्यान रखना चाहिए।
नारियल का तेल-
सर्दियों में होंठ फटने की समस्या काफी आम होती है, जिसे काफी लोग परेशान रहते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए आपको होंठों पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल का तेल आपके होठों को मॉइश्चर करता है और फटे होंठों से छुटकारा दिलाता है।
शहद का इस्तेमाल-
अगर आपके होंठ फटे हुए है तो आप शहद का इस्तेमाल कर इन्हें ठीक कर सकते हैं। त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। शहद होठों पर लगाने से होंठ मुलायम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Tulsi Benefits: रोजाना तुलसी का सेवन करने से होते हैं ये गज़ब के फायदे, यहां जानें
देसी घी का उपयोग-
देसी घी जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही यह त्वचा के लिए भी यह फायदेमंद होता है। देसी घी का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है, फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए आपको होठों पर देसी घी को लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato: सेहत के लिए खजाना है शकरकंद, सर्दियों में खाएंगे तो मिलेंगे गज़ब के फायदे