Benefits Of Sweet Potato: शकरकंद बेहद ही पौष्टिक व स्वादिष्ट होता है जिसे जमीन के अंदर उगाया जाता है, इसका स्वाद कई लोगों को आकृषित करता है। इसका मीठा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर सभी को पंसद आता है, साथ ही यह कई रंगों उपलब्ध होता है जिसमें नारंगी, भूरा और पर्पल रंग शामिल है। अगर शकरकंद को नियमित तौर से उबालकर खाया जाएं, तो इससे सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं।
न्यूट्रिएंट्स का भंडार-
शकरकंद में पोषक तत्वों और न्यूट्रिएंट्स की कोई कमी नहीं होती, अगर आप इसे रोजाना खाएंगे तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर के साथ अनेकों पोषक तत्व मिलेंगे, जो आपके स्वस्थ के लिए महत्वपूर्ण है।
इम्यूनिटी को मजबूत-
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना बेहद जरूरी है, वरना हम कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। अगर आप रोजाना शकरकंद खाएंगे तो इसे सर्दी, जुकाम, खांसी, फ्लू और अन्य वायरल बिमारियों का खतरा कम होगा, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।
पाचन तंत्र मजबूत-
शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जिससे बाउल मूवमेंट को रेग्युलेट करना आसान हो जाता है और पाचन बेहतर बन जाता है। ऐसे में पेट से जुड़ी बिमारियां जैसे कब्ज, गैस, ऐठन आदि समस्याएं नहीं होती।
यह भी पढ़ें- Healthy Food: खाली पेट सुबह बच्चों को खिलाएं ये चीजें, भरपूर ऊर्जा के साथ बीमारियों से रहेंगे दूर
दिल के लिए अच्छा-
भारत में दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, साथ ही हार्ट अटैक के कारण भी काफी लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान रखने की जरूरत है। जिसके लिए आपको अपने खान-पान और रहन-सहन में बदलाव करने की जरूरत है। आपको शकरकंद जैसे हेल्दी फूड खाने होंगे, इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Hair tips: अगर जवानी में ही सफेद हो रहे हैं बाल, तो तुरंत करें इन चीजों अपनी डाइट में शामिल