भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि वह जल्द ही राज्य में कांग्रेस पार्टी के न्याय यात्रा के दौरान किए जाने वाले बॉडी डबल के नाम और पते का खुलासा कर देंगे। उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ बातें नहीं करता राहुल के डुप्लीकेट का नाम और यह कैसे किया गया है, मैं इसकी सभी जानकारी शेयर करूंगा। बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना है। हेमंत शर्मा ने हाल ही में असम में कांग्रेस की रैली के दौरान राहुल गांधी के बॉडी डबल के इस्तेमाल करने का दावा किया था। जिसके बाद शर्मा ने कहा कि वह डिब्रूगढ़ की दो दिनों की यात्रा के बाद गुवाहाटी लौटने पर राहुल गांधी की डुप्लीकेट का नाम और पता बता देंगे।
न्यूज़ पोर्टल का हवाला-
शर्मा ने एक न्यूज़ पोर्टल का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल मणिपुर से महाराष्ट्र तक की न्याय यात्रा के दौरान अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिमंत बिस्वा का कहना है कि 25 जनवरी को राहुल गांधी अपनी बस यात्राओं में बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसका मतलब है कि बस में सबसे आगे बैठकर लोगों को देख रहा शख्स शायद राहुल नहीं है।
राहुल गांधी का बॉडी डबल-
मुख्यमंत्री ने सवाल किया है कि क्या राहुल गांधी का बॉडी डबल का इस्तेमाल करना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। हिमंत बिस्वा शर्मा ने यह भी दावा किया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल की गई बस में कई केबिन हैं जिसमें राहुल गांधी अक्सर कुछ लोगों के साथ अंदर बैठे रहते हैं और बाहर जनता राहुल के हमशक्ल की ओर इशारा करती थी। असम की राजधानी गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद से ही राज्य की पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने शुरु किया ‘डोनेट फॉर न्याय क्राउड फंडिंग’ अभियान, 670 रुपए देने वाले को मिलेगी…
पुलिस कार्यवाही का सामना-
जिसके बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस कार्यवाही का सामना करना पड़ा। यह तब हुआ जब हिमंत बिस्वा शर्मा सरकार ने न्याय यात्रा को शहर से दूर रहने और गुवाहाटी बाईपास का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने न्याय यात्रा को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया था। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। इस मामले में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इसी के बाद असम की सीआईडी को केस सौंप दिया गया था। भारत जोड़ो यात्रा 18 से 25 जनवरी तक असम में यात्रा की।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में BJP के लिए क्यों ज़रुरी है नीतीश का साथ, यहां जानें