Farmers Protest: किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन है। पिछले 2 दिनों तक पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल भी हुआ है। लेकिन आज संवाद से समाधान निकालने के आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि आज किसान संगठनों और केंद्र के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने वाली है। इस सब के बीच पंजाब में किसानों ने रेल रोकने का ऐलान किया है। आम लोगों की इससे मुसीबत भी बढ़ गई है। इसके अलावा टोल प्लाजा को 4 घंटे तक फ्री करने का भी ऐलान किया गया है।
भारतीय किसान यूनियन-
पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्राह ने 15 फरवरी को पंजाब में दोपहर 12:00 बजे शाम के 4:00 बजे तक रेलवे ट्रैक पर जाम करने का ऐलान किया है। दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने उनके ऊपर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने से नाराजगी की वजह से पंजाब किसान संगठन ने यह फैसला लिया है। रेल रोको का खास असर 4 रूट पर देखने को मिलने वाला है।
कौन से रुट प्रभावित-
इसमें बरनाला रूट, बठिंडा/लुधियाना/जाखंड, दिल्ली रूट/राजपुरा/दिल्ली रूट और अमृतसर/फतेहगढ़/साहिब रूट शामिल हैं।राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को किसानों के धरने के कारण परेशानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसानों को पुलिस ने दिल्ली से रोका तो किसानों ने पुलिस पर पत्थर बाज़ी भी शुरू कर दी। इसके बाद से पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारी किसानों को उत्तर दिया सभी।
ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi को कांग्रेस क्यों भेज रही है राज्यसभा, यहां जानें डिटेल
सीमाओं की मजबूती से किलेबंदी-
सीमाओं की मजबूती से किलेबंदी की गई है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा बॉर्डर की किलाबंदी की जा चुकी है। टिकरी और झरोदा बॉर्डर की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं, जिससे कि किसान अपने ट्रैक्टर और ट्राली लेकर राजधानी में प्रवेश ना कर पाएं। वहीं यूपी के साथ लगने वाले चिल्ला गाजीपुर बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से एंट्री एग्जिट प्वाइंट पर बैरिकेट्स कंक्रीट के बैरिकेट्स और लोहे की किले लगाई गई है।
ये भी पढ़ें- AAP ने किया हाई कोर्ट की ज़मीन पर कब्जा, शीर्ष अदालत ने कहा किसी को कानून..