Farmers Protest: अभी भी शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनोरी सीमाओं पर किसानों को अवरोधकों की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोली छोड़े। फसलों के लिए एमएसपी पर गारंटी की मांग कर रहे किसानों ने एक घोषणा की। वह इस मुद्दे को हल करने के लिए किसानों के साथ चौथे चरण की वार्ता विफल होने के बाद सुबह 11:00 बजे अपना प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे। लेकिन अब खबर यह सामने आ रही है कि किसान नेता सरवन सिंह पंडित ने ऐलान किया कि वह अगले दो दिन तक दिल्ली कूच नहीं करेंगे।
किसान नेता सरवन सिंह-
बुधवार शाम किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि किसान अगले दो दिनों तक दिल्ली कूच नहीं करेंगे। लेकिन मार्च जारी रहेगा, किसान शुक्रवार को अपनी आगे की रणनीति बताएंगे। इससे पहले कुछ किसानों ने हरियाणा में अंबाला के पास मौजूद शंभू बॉर्डर पर कई चरणों में लगाए गए बैरिगेट्स की ओर बढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तीतर-बीतर करने के लिए आंसू गैस के गले छोड़। थोड़ी देर में विराम के बाद फिर से ऐसी घटनाएं शुरू हो गई और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल के रूप में एक ड्रोन भी देखा गया।
आंसू गैस के गोले-
पंजाब हरियाणा सीमा पर खनौरी में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई है। जब हरियाणा पुलिस ने आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले किसानों को अलग करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। हरियाणा सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, किसानों के हमले में 12 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर खनौरी बॉर्डर पर पुलिस का घेराव किया।
ये भी पढ़ें- Varanasi-Ranchi-Kolkata Expressway से 14 घंटे का सफर 7 घंटे में होगा पूरा, इन शहरों से होगा..
काफी परेशानियों का सामना-
जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि किसानों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी गंडासे से हमला किया है। जिसमें 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राकेश टिकैत ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को रोके जाने पर बुधवार को कहा कि अगर वह किसानो को दिल्ली नहीं आने देते हैं, तो चुनाव में किसान भी उन्हें गांव में नहीं आने देंगे।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों रायबरेली न्याय यात्रा में भड़के राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा..