Samsung ने MWC 2024 की शुरुआत में अपने रिंग को पेश कर दिया। इस रिंग का नाम Samsung Galaxy Ring है। हालांकि कंपनी ने फुल स्पेसिफिकेशन और प्राइसिंग की डिटेल्स नहीं दी है। कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। MWC में दुनिया भर के कई ब्रांड आते हैं और अपने-अपने प्रॉडक्ट्स को पेश करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी रिंग पर यूजर्स के हार्ट रेट को ट्रैक कर सकते हैं। इसके साथ ही यह रेस्पिरेट्री रेट की भी जानकारी देती है। इस रिंग की मदद से यूज़र्स अपनी स्लीप को मॉनिटर कर पाएंगे और देख सकेंगे कि उन्होंने अच्छी नींद कंपलीट की है या नहीं।
डाटा सैमसंग हेल्थ एप के जरिए देख पाएंगे-
सैमसंग की रिंग आपको अच्छी बैटरी स्कोर देगी। इसके लिए यह फिजिकल और मेंटल रेडीनेस को देखेगी और प्रोडक्टिविटी को चेक करेगी। यह डाटा आप सैमसंग हेल्थ एप के जरिए देख पाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग की यह स्मार्ट रिंग इस साल के दूसरे छमाही में लॉन्च हो सकती है। हालांकि ऑफिशियल तौर पर टाइमलाइन या लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया है।
बैटरी डिटेल्स-
साउथ कोरियन पब्लिकेशन ने इसकी कुछ बैटरी डिटेल्स को शेयर की है। गैलेक्सी रिंग में 5 से 9 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी ने इसे 12 साइज और तीन कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है। कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल अभी तक रिवील नहीं की है। लेकिन कुछ जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- Oneplus ने लॉन्च की 100 घंटों तक चलने वाली Smartwatch, यहां जानें शानदार फिचर्स और कीमत
ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप-
सैमसंग गैलेक्सी की यह रिंग है हेल्थ फीचर्स से लैस है, जिसकी चर्चा जोरों से शुरू हो चुकी है। MWC 2024 में लेनोवो ने एक ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप लॉन्च किया था। यह एक डुएल डिस्पले वाला लैपटॉप है। लैपटॉप की स्क्रीन के आर-पार देखा जा सकता है। साथ ही इसमें कीबोर्ड वाला पैनल भी एक डिस्प्ले है। जिस पर की-वर्डस् को लेजर द्वारा प्रोजेक्ट किया जाता है। इसे स्केच की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Lenovo ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप, डिस्प्ले से दिखेगा आर-पार, की-बोर्ड भी होगा..