2024 MWC की शुरुआत हो चुकी है और इसके शुरु होने के पहले ही दिन Lenovo ने अपना लैपटॉप लॉन्च करके सभी को हैरान कर दिया। Lenovo ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसकी डिस्प्ले के आर पार आसानी से देखा जा सकता है। यह लैपटॉप 17.3 इंच के लेस डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले के आर पार आप आसानी से देख सकते हैं। यह डिस्प्ले 55% ट्रांसपेरेंसी के साथ आता है।
720 पिक्सल रेजोल्यूशन-
इस लैपटॉ़प में माइक्रो एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया, जो की 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इसमें कीबोर्ड एरिया भी ट्रांसपेरेंट ही है। Lenovo लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कंटेंट को भी इंटीग्रेटेड किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस कर पांएगे।
कीबोर्ड का पैनल भी ट्रांसपेरेंट-
यह एक अलग कांसेप्ट है और अभी यह खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। इसमें डिस्प्ले ही नहीं बल्कि इसके कीबोर्ड का पैनल भी ट्रांसपेरेंट रखा गया है। इस पर की-वर्डस को लेजर से प्रोजेक्ट किया जाएगा। आप इसे स्केच पैड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्टाइलिश सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि यह भी सच है कि इसमें आप स्टैंडर्ड कीबोर्ड की तरह बटन दबाने का एक्सपीरियंस नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- अब ट्रेन में बैठकर Swiggy से कर पाएंगे मनपसंद खाना ऑर्डर, यहां जानें कैसे
AI का इस्तेमाल करके इमेज रिकॉग्नाइज-
इस लैपटॉप के की-बोर्ड पर टाइपिंग करना एक फ्लैट सर्फेस पर टाइपिंग करने जैसा होगा। इसके अलावा इस लैपटॉप के कैमरे को चेसिस के ऊपर लगाया गया। यह कैमरा AI का इस्तेमाल करके इमेज रिकॉग्नाइज करता है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो इसमें अभी Window 11 OS का इस्तेमाल किया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके हार्डवेयर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
ये भी पढ़ें- Elon Musk कर रहे हैं Xmail लाने की तैयारी, क्या ये Gmail को देगा टक्कर? यहां जानें डिटेल