कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहां से चुनाव लड़ने वाले हैं इसे लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले हैं। केरल के वायनाड के अलावा वह अपनी पुरानी लोकसभा सीट अमेठी से भी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि रायबरेली से प्रियंका गांधी अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने की अटकलों के बीच बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि जो कहते हैं अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, वह अपनी ओर से एक कैंडिडेट देने में इतना समय क्यों लगा रहे हैं।
आत्मविश्वास में कमी-
उनके आत्मविश्वास में कमी ही दिखा रहा है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अगर वह दो सीटों पर लड़ते हैं तो अमेठी से अपनी हार को चुनाव होने से पहले ही घोषित कर रहे हैं, अगर उनके नेता में दम है, तो बिना मायावती और अखिलेश यादव के सहारे अकेले वह अमेठी से चुनाव लड़कर क्यों नहीं दिखा रहे, वही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यूपी में अमेठी की सीट को दशकों से गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है।
अमेठी से राहुल गांधी-
इसी तरह रायबरेली भी गांधी परिवार के ही खाते में जाती रही है। अमेठी से राहुल गांधी साल 2004 से 2019 के बीच तीन बार लगातार सांसद रह चुके हैं। लेकिन साल 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्हें BJP की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति ईरानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 55,000 वोटो से राहुल गांधी को हराया था। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कुछ भी दिनों में कर सकता है।
ये भी पढ़ें- भारत के इस शहर के स्कूल में लॉन्च हुई पहली AI महिला टीचर, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को..
उम्मीदवारों के नाम-
कुछ ही दिनो पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी किया, जिसमें पीएम मोदी खुद वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले हैं। अमित शाह गांधी नगर से और कई दिग्गजों के नाम भी इसमें इस लिस्ट में शामिल है। गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है। जिसमें लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस लिस्ट में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के नाम शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अमेठी-वायनाड से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? यहां पाएं पूरी जानकारी